गणेश विसर्जन के दौरान बप्पा की मूर्ति से लिपटकर रोते हुए एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में 9 साल के बच्चे को गणपति जी को लड्डू खिलाते हुए देखा गया था। बच्चा नदी किनारे बप्पा जी की मूर्ति के पास बैठकर रो रहा था।

हाल ही में यह बच्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। बच्चे को गणेश जी से कहते हुए देखा जा सकता है कि जल्दी आना। बच्चे को रोता हुए देखकर एक पुजारी बच्चे के पास जाते हैं और बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर जाते हैं। यह देखकर बच्चा पुजारी पर गुस्सा भी हो जाता है। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाल संत के रूप में इन्हें सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता के रूप में सम्मानित भी किया है। ये संत खुद को बलराम का अवतार बताते हैं। वे भगवान कृष्ण को छोट भाई मानते हैं और उन्हें पूजते हैं।

बालक संत का नाम

बाल संत अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इनके 9.3 से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टा पेज पर ये हिंदू तीज त्योहार, धर्मग्रंथ पढ़ते और धार्मिक गुरुओं से मिलने की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बता दें कि बाल संत का अभिनव का गणपति बप्पा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखकर लोग काफी प्रभावित हो गए थे।

अपने इंटरव्यू बाल संत ने कहा था कि वे अपने दिन की शुरुआत 3.30 बजे करते हैं। वे ब्रह्म मुहूर्त में माला जाप करते हैं। वे रोजाना बाल गोपाल को भोग लगाते हैं। वे दिल्ली के ही एक स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि क्लास में वे अपनी बात की शुरुआत राधे-राधे या फिर जय श्री कृष्णा से शुरु करते थे इसलिए उकने क्लासमेट उनके पास नहीं बैठना चाहते थे।