यूपी के जौनपुर से अजीबो गरीब खबर सामने आ रही है, यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की। हालांकि शादी की रात के अगली की सुबह ही उसकी मौत हो गई। घटना पर यकीन करना मुश्किल है, खबर है कि परिजन ने शख्स का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है। 12 घंटे बाद हुई मौत की पूरे गांव में चर्चा है, चलिए आपको पूरी कहानी के बारे में बताते हैं।

घटना गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव कुछमुछ की है। बुजुर्ग का नाम संगरू राम है, वे 75 साल के थे, उनकी पहली पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं, वे खेती बारी करते थे और उनका परिवार दिल्ली में रहता है, दिल्ली में उनका कारोबार है। उनकी शादी मनभावती नामक महिला से हुई और अगली सुबह ही उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर वजह क्या है?

नवरात्रि का सबसे सुंदर वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- मां तो आखिर मां होती हैं; सात मिलियन से अधिक ने देखा दिल छू लेने वाला दृश्य

कुछ दिनों से वे दूसरी शादी की बात कर रहे थे, लोगों का यह जानकर हैरानी भी हुई, क्योंकि वे काफी शांत और सादगी के साथ जीने वाले अनुभवी शख्स थे। लोगों ने उन्हें इस उम्र में शादी करने रोका मगर वे नहीं माने, पहले उन्होंने जलालपुर की रहने वाली 35 साल की मनभावती से कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में रिती रिवाज से शादी की। जानकारी के अनुसार, मनभावती भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा था।

उन्होंने नवेली पत्नी से कहा कि तुम घर संभाल लो मैं बच्चों को संभाल लूंगा। लगा कि अब सब ठीक है मगर शादी की रात के बाद सुबह होते ही सब बदल गया। संगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से गांव से सभी लोग हैरान रह गए।

शख्स की मौत की खबर दिल्ली में रहने वाले उनके भतीजों को दी गई, उन्होंने इसे संदिग्ध बताया और अंतिम संस्कार होने से रोक दिया। शादी की उम्र में इतना बड़ा अंतर, उनके द्वारा लिया गया दोबारा शादी करने का फैसला औऱ 12 घंटे बाद मौत, यह अभा भी गुत्थी बनी हुई है। देखना है कि मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है। फिलहाल यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।