इस दुनिया में काफी अजीब चीजें हैं। लोग भी बहुत अजीब हैं। ऐसे ही कभी-कभी कुछ इतना अजीब हो जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हम बाते कर रहे हैं अमेरिका के 25 साल की महिला की। वह मैसाचुसेट्स की रहने वाली है। इस महिला ने रॉबर्ट नाम के छह फुट के एक मेल डॉल से शादी की है। हालांकि वह पहले से एक ज़ोंबी फीमेल डॉल केली रॉसी की पत्नी है। उसके छोटे-छोटे डॉल बच्चे भी हैं। यह शादी करने के बाद हर तरफ महिला की चर्चा हो रही है।

उसका दावा है कि वह मेल डॉल के साथ एक अलग तरह का कनेक्शन महसूस करती है। वह उसके साथ आध्यात्मिक कनेक्शन में है। वह उसे महसूस कर सकती है। हर तरफ इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। महिला अब मेल और फीमेल डॉल दोनों के साथ खुशी-खुशी रह रही है। उनके छोटे-छोटे डॉल बच्चे भी हैं।

LADbible के अनुसार, महिला ने दावा किया कि वह मेल डॉग और उसकी पत्नी केली रॉसी नाम की एक ज़ोंबी महिला गुड़िया के साथ ‘बहुपत्नी संबंध’ में रह रही है। फेलिसिटी कैडलेक (25) ने 2018 में केली के साथ शादी के बाद साथ रहने के बाद रॉबर्ट से शादी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉबर्ट (26) ने शादी के बाद फेलिसिटी का दिल जीत लिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फेलिसिटी बेजान वस्तुओं के प्रति आर्षित है। उसने हैलोवीन प्रोप वेबसाइट की क्रीपी कलेक्शन पर डॉस पाई और उन्हें 1,000 डॉलर (लगभग 83,000 रुपये) में खरीदा।

दरअसल, वैलेंटाइन डे पर फेलिसिटी और रॉबर्ट ने एक अनोखे समारोह में शादी की। फेलिसिटी के दादाजी ने इस शादी का आयोजन किया था। दोनों ने एक-दूसरे से प्रॉमिस किया। हालांकि परंपरा को तोड़ते हुए फेलिसिटी ने रॉबर्ट की लाल और काली चेक शर्ट से मेल खाते हुए एक लाल पोशाक चुनी। इस शादी में केली और उनके डॉल बच्चे भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान, रॉबर्ट से पूछा गया, “क्या आप रॉबर्ट कैडलेक फेलिसिटी कैडलेक को अपनी पत्नी, अपना आध्यात्मिक साथी मानते हैं और उसे हर सुख-दुःख में बिना शर्त प्यार करते हैं?” इस पर, कैडलेक ने अपनी ओर से जवाब दिया और जोड़े ने किस कर अपने रिश्ते की पुष्टि की।

”आध्यात्मिक संबंध है ना कि कोई भ्रम”

समाचार एजेंसी जैम प्रेस से बात करते हुए फेलिसिटी कैडलेक ने कहा, ‘कभी-कभी जब सोने का समय होता है तो मैं केवल रॉबर्ट या केली को ही गले लगा पाती हीं। कभी-कभी यह दोनों के साथ होता है। केली को मेरा रॉबर्ट के साथ रहना अच्छा लगता है क्योंकि रॉबर्ट और केली बहुत अच्छे दोस्त हैं। भविष्य में उन्हें बाहर ले जाना चाहूंगी। वे डॉल हैं जिनसे मैं ऑनलाइन मिला और उनके साथ एक आध्यात्मिक संबंध महसूस किया। मुझे उनसे प्यार है। इसमें कोई बुराई। यह एक आध्यात्मिक संबंध है न कि कोई भ्रम। मैं यह भी बताना चाहूंगी कि मैं थेरेपी ले रही हूं और मेरे चिकित्सक को मेरे डॉल परिवार से प्यार करने में कुछ भी गलत नहीं लगता है।”

अपनी शादी के बारे में में उन्होंने कहा, “मैंने ही रॉबर्ट को प्रपोज किया था। मैंने उसकी उंगली में अंगूठी पहनाई। उसने मेरी ओर देखा और पूछा, ‘क्या आप मुझसे शादी करने के लिए कह रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘हां’।” केली रॉसी, फेलिसिटी कैडलेक और रॉबर्ट मिलकर 10 जॉम्बी बच्चों की डॉल का पालन-पोषण कर रहे हैं। इनके नाम राचेल, लूना, बिली, होली, विक्टर, मार्टी, फिन्नी, ग्रेमली, रॉबी और मौली हैं।