2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी कर्नल पुरोहित के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नल पुरोहित की जमानत मंजूर कर दी है। ब्लास्ट मामले में पुरोहित 9 साल से जेल में बंद था। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। जी न्यूज पत्रकार रोहित सरदाना ने इस केस पर ट्वीट किया है। सरदाना ने अपने ट्वीट में लिखा, “साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित की ज़मानत के बाद आतंकवाद का ‘रंग और मज़हब’ भगवा बताने वालों की ज़मानतें ज़ब्त होंगी ? राज खुलेंगे ?” गौरतलब है, सरदना के इस ट्वीट से माना जा रहा है कि उनका इशारा उन नेताओं की तरफ है जिन्होंने “हिंदू आतंकवाद” की बात कही थी। हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर बीजेपी, कांग्रेस नेतृत्व की पूर्व यूपीए सरकार पर निशाना साध चुकी है। पूर्व यूपीए सरकार में गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे को हिंदू आतंकवाद वाले बयान पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

वहीं सोशल मीडिया पर सरदाना के इस बयान पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों ने सरदाना के इस ट्वीट का समर्थन किया है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि “हिंदू आतंकवाद” की बात कहकर पार्टी ने मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण की राजनीति की थी। इसके अलावा कई ट्विटर यूजर ने रोहित सरदाना की तारीफ भी की। बता दें नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए विस्फोट में 6 लोग मारे गए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी कर्नल पुरोहित ने 25 अप्रैल के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। बंबई हाई कोर्ट ने पुरोहित की जमानत नामंजूर कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने बंबई हाई कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए पुरोहित को जमानत दे दी।

रोहित सरदाना का ट्वीट

लोगों की प्रतिक्रिया