पिछले साल एक फिल्म आई 12वीं फेल… जो देखते ही देखते लोगों के जेहन में छा गई। यह फिल्म एक शख्स की असल जिंदगी पर आधारित थी। उस शख्स का नाम है मनोज शर्मा। जो अपनी मेहनत के बल पर आईपीएस अधिकारी बने और इस फिल्म के जरिए देश भर में फेमस हो गए। अब मनोज कुमार शर्मा के हाथ एक और बड़ी सफलता मिली है। पहले वे महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें प्रमोशन मिला है।

वे अब डीआईजी से आईजी बन गए हैं। लोग उनके लिए बहुत खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनोज कुमार शर्मा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें असल हीरो बता रहे हैं।

बता दें कि मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है।

पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

लोगों को यह खुशखबरी खुद मनोजद कुमार ने पोस्ट कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भारतीय पुलिस सेवा के भीतर अपनी जर्नी के बारे में विचार शेयर किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा “ASP से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से IG बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार। उन्होंने उनका साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और गर्व और खुशी के पल वाली एक तस्वीर शेयर की।

लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बात

इसके बाद उनकी पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। लक्ष्मण भाटी नामक यूजर ने लिखा “हार्दिक बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामनाएं हुकुम। खुर्शीद ने लिखा, “बहुत लंबी यात्रा है सर, आगे की अभी और यात्रा बाकी है।”

वहीं अमन का कहना है कि सर, आप आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। इसके अलावा अविनाश गुफ्ता ने लिखा है, “सर, यह सब आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम सभी भारतीय आपसे प्यार करते हैं, आपका सम्मान करते हैं… भगवान आपको आशीर्वाद दें सर.. हमेशा सबका आप मार्ग दर्शन करते रहें… युवा आपको अपना आदर्श, अपना हीरो मानता है… जिया हिंद सर”।