उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। इले लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं जिला स्तर पर बीएलओ मतदान सूची में करेंक्शन कर रहे हैं। अगर आप भी इन 5 राज्यों में से किसी एक के निवासी हैं तो आपको अपना नाम मतदान सूची में जरूर चेक करना चाहिए। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं होगा तो आप विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे आप ऑनलाइन तरीके से मतदान सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका – इसके लिए आपको अपने राज्य की निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जहां आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपने क्षेत्र की मतदान सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी दो ओर तरीके हैं जिससे आप मतदान सूची में नाम चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन चेक करने का तरीका

>> सबसे पहले अपने राज्य के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
>> इसके बाद यहां आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
>> इसके बाद विकास खंड का चुनाव करें।
>> फिर आप जिस ग्राम पंचाय से हैं उस पर क्लिक करें।
>> नीचे मतदाता का नार्म दर्ज करें।
>> अपने माता, पिता या पति का नाम दर्ज करें।
>> मकान नंबर दर्ज करें।
>> इसके बाद आखिर में कैप्शन कोड भरें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें इसके बाद आपके सामने पूरी डिटेल आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: e-EPIC : राज्य या शहर बदलने पर नहीं होगी नए Voter Id Card की जरूरत, जानिए-कैसे करें डाउनलोड

मतदान सूची में नाम चेक करने का दूसरा तरीका – वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए इलेक्टोरल सर्च की वेबसाइट पर जाएं। यहां वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के दो तरीके हैं। आप अपने माता, पति, आदि की डिटेल से या फिर पहचान पत्र की डिटेल से नाम खोज सकते हैं।