Xiaomi के Redmi Note 5 Pro का आज (13 अप्रैल) प्री ऑर्डर लिया गया। इस स्मार्टफोन का प्री ऑर्डर केवल http://www.mi.com पर लिया गया। इस फोन को प्री ऑर्डर करने वालों को रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया गया। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर दिया गया। कंपनी के मुताबिक प्री ऑर्डर करने के बाद 2 से 4 दिन के अंदर फोन ग्राहक को मिल जाएगा। आपको बता दें कि प्री ऑर्डर के लिए पेमेंट पहले ही करनी थी, मतलब कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं था। वहीं Redmi Note 5 की भी सेल थी। प्री ऑर्डर और सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हुए थे।
Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
कीमत: कीमत की बात करें तो Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।