Mi 11i को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और फ्लैट डिस्प्ले दिया है। इस फोन को Mi 11 Lite, Mi 11 Lite 5G, and Mi 11 Ultra के साथ लॉन्च किया है। Mi 11i को कुछ बदलावों के साथ ग्लोबली भी लॉन्च किया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन डुअल डोल्बी एटमोस स्पीकर के साथ आता है।
Mi 11i स्पेसिफिकेशन
मी 11 आई में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आता है। इसमें Adreno 660 GPU दिया है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ आता है। साथ ही इसमें लिक्विड कूलिंग 3डी हीट डिस्पेंशन है, जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
Mi 11i कैमरा
Mi 11i में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो f/1.75 लेंस है। जबकि सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल है। यह f/2.2 लेंस है। साथ ही तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एक मैक्रो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
Mi 11i बैटरी
Mi 11i में 4,520 एमएएच की बैटरी दी है, जो 33 वाट के फास्ट चार्जर के साथ आता है, जो रिटेल बॉक्स में ही है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE और Infrared (IR) blaster दिया है। बताते चलें कि आईआर ब्लास्टर की मदद से फोन को टीवी या एसी के रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Mi 11i कीमत और कलर वेरियंट
Mi 11i की कीमत EUR 649 (लगभग 55,900 रुपये) है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि EUR 699 (लगभग 60,300 रुपये) में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। यह फोन Celestial Silver, Cosmic Black और Frosty White कलर में उपलब्ध होता है। यूरोप में यह प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।