World Sleep Day 2021: आज वर्ल्ड स्लीप डे है और अच्छी नींद सभी के लिए जरूरी है। लेकिन कई बार होता है, जब हमें देर तक सोने की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में जो सुबह उठने में मदद करते हैं और कुछ ऐप्स रात में जल्दी सोने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
World Sleep Day 2021: शेक इट अलार्म
गूगल प्लेस्टोर पर Shake-it Alarm नामक एप मुफ्त में उपलब्ध हैं, जो सुबह उठने में मदद करता है। इस ऐप में टैपिंक का भी विकल्प है, जो सुबह उठने में मदद करता है। इस एप के अलार्म को बंद करने के लिए फोन में और भी कई मोड दिए हैं। साथ ही कंपनी ने एड ऑन के तौर पर वेदर रिपोर्ट शामिल करने का ऑप्शन दिया है।
World Sleep Day 2021: आई कान्ट वेक अप
एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध I Can’t Wake Up! Alarm Clock एप्लीकेशन में आठ प्रकार के टास्क दिए गए हैं और इन्हें अलार्म बंद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये टास्क अलार्म सेट करने के दौरान लगाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपने अलार्म सेट करते समय गणित का सवाल सेट किया था तब आपको गणित के सवाल का जवाब देना होगा, उसके बाद ही यह अलार्म बंद होगा। इन टास्क को पूरा करने में आपकी नींद टूट जाएगी और आप बिस्तर से निकलकर पार्क या खेतों में घूमने के लिए जा सकेंगे।
World Sleep Day 2021: Calm ऐप
Calm एक मेडिटेशन एप (meditation app) है, जिसे आप सोने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप जल्दी सोने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें स्लीपिंग स्टोरीज, हल्का संगीत और तनाव से दूर रहने के कुछ खास टिप्स दिए हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से Calm – Meditate, Sleep, Relax नम से सर्च कर सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
World Sleep Day 2021: Relax melodies ऐप
Relax Melodies के नाम से पता चलता है कि यह ऐप ढेरों प्रकार के साउंड को प्ले कर सकता है, जो आपको जल्दी सोने में मदद करता है। साथ ही एक अच्छी नींद लेने में मदद करता है। इस ऐप में टाइमर का ऑप्शन है, जिसके बाद ऐप का संगीत ऑटोमैटिक बंद हो जाता है ताकि पूरी रात गाने न बचे और आपकी फोन की बैटरी बची रहे।