देश के करोड़ों लोगों को वैक्सीन का इंतजार है और एक मई से वैक्सीन के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अगर आपको अपने करीबी सेंटर्स की जानकारी नहीं मिल रही है तो उसमें व्हाट्सएप आपकी मदद कर सकता है।
MyGov Corona Helpdesk ने व्हाट्सएप में पर एक चैटबॉट की शुरुआती की है। इस चैटबॉट पर सिर्फ नमस्ते लिखने भर से आपके कुछ ऑप्शन नजर आएंगे और 1 नंबर को दोबारा सेंड करने पर करीबी वैक्सीन सेंटर्स का पता आ जाएगा। इसके लिए न तो आपको कॉल करने की जरूरत है और न ही घर से बाहर निकलने की जरूरत है। यह सेवा एकदम मुफ्त है। यहां तक कि आप इसे हिंदी भाषा में भी बदल सकते हैं, जबकि डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी है। इसकी जानकारी MyGovIndia ट्विटर हैंडल ने दी है। इन्हें भी पढ़ेंः 18 साल से अधिक आयु वाले लोग ऐसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन।
WhatsApp पर कैसे पाएं जानकारी
– सबसे पहले यूजर्स को अपने फोन में 9013151515 सेव करना होगा।
– इसके बाद व्हाट्सएप को ओपेन करें और सेव किए गए नंबर को ओपेन करें, जिससे चैट बॉक्स ओपेन हो जाएगा।
– इस चैट में यूजर्स को अंग्रेजी में नमस्ते, हेलो और हाय भी लिखना होगा।
– कुछ समय के बाद चैटबॉट का रिप्लाई आएगा।
– इस रिप्लाई में कुछ जरूरी जानकारी और कुल 9 ऑप्शन नजर आएंगे।
– नबंर-1 को चुनने के बाद आपके सामने करीबी वैक्सीन सेंटर्स की जानकारी आ जाएगी।
– बताते चलें कि नमस्ते लिखने के बाद हमें करीब 14 मिनट के बाद रिप्लाई मिला।
नंबर सेव नहीं करना है चाहते हैं तो आप wa.me/919013151515 पर भी विजिट कर सकते हैं। इससे आपके ब्राउजर में चैटबॉट ओपेन हो जाएगा। इसके बाद आप नमस्ते लिखकर करीबी वैक्सीन सेंटर्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंग्रेजी की जगह हिंदी भाषा में बदलना चाहते हैं तो चैट बॉक्स में हिंदी टाइप कर दें।