भारत में मानसून आ चुका है और इस दिनों कई बार बारिश के कारण जल्दी से कपड़े धोन और सुखाने में पड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ सस्ते वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 5000 रुपये से कम है। इन्हें फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। साथ ही इन्हें ईजी EMI में खरीद सकते हैं।
5000 रुपये से कम में पाएं Onida वॉशिंग मशीन
Flipkart पर 5,000 रुपये से कम में ONIDA 6.5 kg Washer only Red (Liliput) को खरीदा जा सकता है। इसमें सिर्फ वॉशर मिलेगा और इसमें कपड़े सुखाने की सुविधा नहीं है। इसमें वॉशिंग के 2 प्रोग्राम दिए गए हैं, जो कपड़े की वैराइटी के मुताबिक चुने जा सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन की कैपिसिटी 6.5 किलोग्राम है। हालांकि एसबीआई क्रेडिट कार्ट यूजर्स इसे 499 रुपये की आसान किस्त में खरीद सकते हैं, जो 12 महीने तक चलेंगी। इस पर यूजर्स को 14 प्रतिशत ब्याज देना होगा। इसकी कीमत 4,990 रुपये है।
MarQ By Flipkart 7.5 kg Washer only White
ओनिडा के मुकाबले थोड़ी बड़ी वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो MarQ By Flipkart वॉशिंग मशीन 7.5 किलोग्राम कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें वॉशिंग के 2 प्रोग्राम दिए गए हैं। ओनिडा की तरह ही इसमें भी सिर्फ वॉशर ही मिलता है और इसमें कपड़े सुखाने का ड्रायर नहीं दिया है। हालांकि इस वॉशिंग मशीन में नीचे की ओर व्हील्स नहीं दिए गए हैं। इसकी कीमत 5,790 रुपये है। इसे 520 रुपये की आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है।
SAMSUNG भी दे रहा है सस्ते में ये 5 star वॉशिंग मशीन
SAMSUNG 6 kg 5 star Semi Automatic वॉशिंग मशीन को 8490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन फाइव स्टार होने के साथ-साथ सेमी ऑटोमैटिक भी है। इसकी कैपिसीटी 6 किलोग्राम है। साथ ही इसका RPM 680 है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स 745 रुपये की ईएमआई में खरीद सकते हैं, जो एक नो कॉस्ट ईएमआई है। इसमें ड्रायर भी है।ॉ
Sansui भी दे रहा है 5 स्टार वॉशिंग मशीन
फ्लिपकार्ट से Sansui 7 kg 5 Star Rating वॉशिंग मशीन खरीदी जा सकती है। इस की कीमत 7,490 रुपये है। यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है और इसमें 1300 rpm की क्षमता है। यह टॉप लोडेड वॉशिंग मशीन है और इसकी वॉशिंग कैपिसिटी 7 किलोग्राम की है। इसमें ड्रायर भी है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स 673 रुपये की आसान किस्त में इसे खरीद सकते हैं, जो 12 महीने तक चलेंगी।