क्या टिकटॉक (TikTok) भारत में वापसी कर रहा है? हाल ही में कुछ लोगों द्वारा ये दावा किया जा रहा था कि वह भारत में टिकटॉक की वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे हैं। सरकार ने कहा है कि उसने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इससे यह साफ हो गया है कि ByteDance के मालिकाना हक वाला यह शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक जल्द देश में वापसी नहीं कर रहा है।

भारतीय अधिकारियों और ByteDance ने स्पष्ट किया था कि ऐप फिलहाल देश में प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, TikTok India ने अपने गुड़गांव कार्यालय में कई प्रमुख पदों के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं, आइए जानते हैं…

e-Aadhaar ऐप जल्द होगा लॉन्च: नाम, पता, जन्मतिथि और फोन नंबर अपडेट करना होगा आसान

टिकटॉक भारत में कर रहा हाइरिंग

TikTok India ने अपने गुड़गांव ऑफिस के लिए कई प्रमुख पदों के लिए हाइरिंग शुरू की है। ByteDance ने लिंक्डइन पर गुड़गांव ऑफिस में ‘कंटेंट मॉडरेटर (बंगाली स्पीकर)’ और “वेलबीइंग पार्टनरशिप एंड ऑपरेशंस लीड” जैसी भूमिकाएं के लिए हाइरिंग की पोस्ट की है। कंपनी की वेबसाइट के हाल ही में भारत में फिर से उपलब्ध होने की खबरों के बाद शुरू हुई इस हाइरिंग प्रोसेस से इसके पुराने यूजर्स और कर्मचारियों में उम्मीद बढ़ी है।

हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने इन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि प्रतिबंध अभी भी प्रभावी है और ऐप को अनब्लॉक करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। कंपनी का ऐप अभी भी भारत में Google Play Store और Apple App Store, दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। मंत्रालय ने ऐप के फिर से उपलब्ध होने की किसी भी रिपोर्ट को “झूठा और भ्रामक” बताया है।

AI का कमाल! ChatGPT ने ढूंढ निकाली चोरी हुई करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी, जानिए कैसे?

क्या भारत में होगी टिकटॉक की वापसी?

भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok सहित 59 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया था। भारत सरकार ने यह बैन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए लगाया था। TikTok पर प्रतिबंध के कारण शॉर्ट वीडियो प्लेयर कैटेगिरी में कई स्थानीय प्लेटफॉर्म उभरे। हालांकि, मेटा के इंस्टाग्राम रील्स ने इस अवसर का सबसे अधिक फायदा उठाया। अन्य प्लेटफॉर्म के विपरीत, इंस्टाग्राम के साथ रील्स के एकीकरण ने इसे व्यापक लोकप्रियता हासिल करने में मदद की।

हालांकि नई भर्ती गतिविधि से पता चलता है कि टिकटॉक इंडिया देश में संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है, लेकिन जटिल रेगुलेशन अप्रूवल को देखते हुए इसका भविष्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार ने बाइटडांस के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ काम करने और भारत में इसे फिर से कारगर बनाने का कोई रास्ता निकालने की नई उम्मीद जगाई है।

क्या टिकटॉक अपनी सर्विस को भारत में वापस लाने के लिए क्राफ्टन के बीजीएमआई जैसे स्थानीय डेटा सर्वर में निवेश करेगा? यह तो समय ही बताएगा।