मेटा इंक. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। पहले यह कंपनी फेसबुक इंक. के नाम से जानी जाती थी। लेकिन 2021 में इसका नाम बदलकर मेटा इंक. कर दिया गया। मेटा के स्वामित्व वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैसेंजर शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और मेटावर्स जैसी उन्नत तकनीकों पर भी काम कर रही है जिसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया में और अधिक गहराई से जोड़ना है।Read More