Sunita Williams to comeback soon on earth: NASA के Starliner क्रू सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर की धरती पर वापसी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आखिरकार, उम्मीद की एक किरण लगभग 52 दिनों तक स्पेस में फंसे होने के बाद अब दिखी है। NASA द्वारा रिलीज किए गए एक बयान के मुताबिक, नासा और बोइंग (Boeing) ने 27 जुलाई को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम का एक हॉट फायर टेस्ट पूरा किया है। बता दें कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके अमेरिकी साथी एस्ट्रोनॉट बुश विलमोर (Butch Willmore) टेस्ट के समय स्पेसक्राफ्ट के अंदर मौजूद थे।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से बोइंग स्टारलाइनर (Boeing Starliner) की धरती पर वापसी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट के परिणाम सकारात्मक रहे हैं जिसका मतलब है कि अब दोनों नासा अंतरिक्ष यात्री यानी सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर जल्द किसी भी दिन धरती पर वापस आ सकते हैं।
सूर्य ग्रहण कब है? क्या भारत में दिखेगा दुर्लभ नजारा? जानें समय व तारीख की हर डिटेल
6 जून को रवाना हुआ था Boeing Starliner
आपको बता दें कि स्पेसक्राफ्ट 6 जून को ISS पर उतरा था। यह मिशन करीब 10 दिन के लिए था लेकिन स्पेसक्राफ्ट के थ्रस्टर में आई खामी के चलते क्रू मेंबर्स 50 से ज्यादा दिन से वहीं पर हैं। नासा के अधिकारियों का कहना है कि स्टारलाइनर किसी भी समय पृथ्वी पर वापस आने में सक्षम है। हालांकि, इस बार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में हो रही देरी की वजह है, उनके द्वारा किए जा रहे कुछ और टेस्ट जिन्हें पृथ्वी पर करना असंभव है।
अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स और विश विलमोर ने टेस्ट के दौरान 28 में से 27 थ्रस्टर्स टेस्ट किए। उन्होंने थ्रस्टर्स की परफॉर्मेंस को मेजर किया और हीलियम लीक रेट भी चेक किया। इन टेस्ट से कलेक्ट किए गए डेटा का ऐनालिसिस किया गया और इसके बाद अब नासा और बोइंग इन क्रू मेंबर्स की वापसी की तारीख सुनिश्चित करेंगी।
Gmail Account कहां-कहां लॉगइन है, कौन चला रहा? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ऐसे करें चेक
हाल ही में आई नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी पर मौजूद इंजीनियर्स स्टारलाइनर की पृथ्वी पर वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर भी Expedition 71 क्रू के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्हें विज्ञान के प्रयोगों और मेंटिनेंस एक्टिविटी में मदद कर रहे हैं।
लॉन्च से पहले पता चल गई थी स्टारलाइनर की खामी
बता दें कि हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक, सेफ्टी चेक में NASA की तरफ से चूक हुई। लॉन्च से पहले ही ग्राउंड टीम ने स्पेसक्राफ्ट से हो रही हीलियम लीक का पता लगा लिया था। दो लीक की जानकारी पृथ्वी से उड़ान भरने के बाद जबकि एक लीक की जानकारी ISS पर पहुंचने के बाद मिली। हीलियम लीक के साथ-साथ डॉकिंग प्रोसेस के दौरान थ्रस्टर्स भी फेल हो गए।
सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर की सेहत हो रही खराब
मिशन पर गए दोनों एस्ट्रोनॉट्स के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं अब सामने आने लगी हैं। 10 दिन के मिशन पर गए सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर की सेहत को लेकर अब 52 दिन बाद अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को बोन लॉस (Bone Loss) हुआ है और वे काफी कमजोर दिख रहे हैं। स्पेस में ग्रेविटी ना होने के चलते उनके मसल्स और बोन डेनसिटी कम हुई है। इस कंडीशन को मेडिकल साइंस में osteoporosis कहा जाता है।
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा कड़ी एक्सरसाइज रुटीन फॉलो किए जाने के बावजूद लेटेस्ट तस्वीरों में उनके बोन लॉस को लेखा जा सकता है। हमें उम्मीद है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर जल्द से जल्द और स्वस्थ वापस लौट आएंगे।