Chandra Grahan 2025: आखिरकार चंद्रग्रहण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल का सबसे बड़ा Lunar Eclipse September 2025 भारत समेत पूरी दुनिया में देखा जाएगा। खास बात यह है कि यह Blood Moon 2025 India के रूप में नज़र आएगा और भारत में लोग इसे नंगी आंखों से साफ-साफ देख पाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि Chandra Grahan कब है तो हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में हर डिटेल। जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे आप यह Lunar Eclipse। जानिए यहां पर पूरे Chandra Grahan 2025 date and time in India, sutak kaal, और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming in India)…
कब है चंद्र ग्रहण?
यह चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात को लगेगा और लगभग 3.5 घंटे तक चलेगा।
ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 8:58 बजे (IST) / 15:25 UTC पर होगी और इसका समापन 8 सितंबर को सुबह 2:25 बजे (IST) / 20:55 UTC पर होगा।
इस दौरान चांद लाल रंग का हो जाएगा और यह अद्भुत दृश्य लगभग 82 मिनट तक दिखाई देगा। यह अवधि 7 सितंबर रात 11:00 बजे (IST) / 17:30 UTC से शुरू होकर 8 सितंबर सुबह 12:22 बजे (IST) / 18:52 UTC तक चलेगी।
कहां-कहां दिखाई देगा पूर्ण चंद्रग्रहण?
7-8 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ से साफ तौर पर दिखाई देगा। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मौसम अनुकूल हो और बादल या प्रदूषण इसकी दृश्यता में बाधा न डालें।
चंद्रमा क्यों हो जाता है लाल?
जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो उसकी सबसे गहरी छाया जिसे अम्ब्रा (Umbra) कहते हैं, चांद की सतह पर पड़ती है। इसी वजह से पूर्ण चंद्रग्रहण होता है। इस दौरान चांद अंधेरे में गायब नहीं होता, बल्कि तांबे और गहरे लाल रंग की आभा में चमकता है।
इस अद्भुत लेकिन रहस्यमयी दृश्य का कारण है पृथ्वी का वायुमंडल। जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से होकर गुजरता है, तो वह छोटे तरंग दैर्ध्य वाली किरणों (जैसे नीली और बैंगनी) को छान देता है और केवल लंबे तरंग दैर्ध्य वाली लाल और नारंगी रोशनी चाँद तक पहुँचती है। इसी वजह से चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल दिखाई देता है।
कहां और कैसे देखें चंद्रग्रहण
Timeanddate.com पर एक सिटी लुकअप टूल उपलब्ध है, जहां आप अपने शहर का नाम एंटर करके चंद्रग्रहण का सटीक समय जान सकते हैं।
चंद्र ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप ऐसे क्षेत्र में नहीं हैं जहां से चंद्रग्रहण दिखाई देगा, तो भी आप इसे लाइव देख सकते हैं। इटालियन खगोलभौतिकीविद जियानलुका मासी द्वारा संचालित Virtual Telescope Project यूट्यूब पर इस चंद्रग्रहण और “ब्लड मून” का सीधा प्रसारण करेगा।
द्रग्रहण लाइव कहाँ देखें?
Timeanddate.com- यह वेबसाइट हर ग्रहण का हाई-क्वालिटी लाइव स्ट्रीम दिखाती है।
आप सीधे timeanddate.com/live पर जाकर 7 सितंबर 2025 की रात इसे देख सकते हैं।
NASA YouTube Channel
नासा अक्सर बड़े खगोलीय इवेंट्स का YouTube Live Streaming करता है।
Space.com और Drikpanchang.com जैसे प्लेटफ़ॉर्म भी लाइव अपडेट्स देंगे।