Chandra Grahan 2026 Date Time: साल 2026 खगोलविदों के लिए काफी खास रहने वाला है। पिछले साल यानी 2025 की तरह इस साल भी कुल दो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेंगे। हमने हाल ही में आपको साल के पहले सूर्य ग्रहण (Surya grahan 2026) के बारे में जानकारी दी थी। आज हम आपको बताएंगे बहुत जल्द आसमान में नज़र आने वाले साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026) के बारे में। आपको बता दें कि साल के पहले Chandra graham के समय दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून (Blood Moon) का नज़ारा दिखेगा। लेकिन क्या भारत में साल के पहले चंद्रग्रहण का नज़ारा दिखाई देगा? चलिए आपको बताते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय व तारीख से जुड़ी हर डिटेल…
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026? (Chandra Grahan 2026 Date And Time)
आपको बता दें कि साल 2026 का अगला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।
कहां-कहां दिखेगा साल का पहला चंद्रग्रहण
इसके अलावा यह घटना पश्चिमी उत्तरी अमेरिका से लेकर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड तथा उत्तरी जापान में शुरू से अंत तक साफ़ तौर पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में भी चंद्र ग्रहण के कुछ चरणों की झलक भी दिखाई देगी। Time and Date के मुताबिक, यूरोप में चंद्र ग्रहण का यह नज़ारा नहीं दिखेगा।
पेनुम्ब्रल और आंशिक ग्रहण चरणों सहित ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 39 मिनट होगी।
| तारीख | 3 मार्च 2026, मंगलवार |
| चंद्र ग्रहण का प्रकार | उपछायाग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) |
| भारत में दिखेगा या नहीं | हां |
| भारत में सूतक | हां |
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
बता दें कि साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण भारत में नज़र आएगा। पूर्वी भारत यानी अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में चंद्र ग्रहण का सबसे अद्भुत दिखेगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों के अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, ईटानगर और आइजोल जैसे शहरों में भी चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में आंशिक चंद्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse) दिखाई देगा।
सूतक काल कब?
आपको बता दें कि भारत में हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता और मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगने वाला है।
चंद्र ग्रहण कब लगता है?
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह केवल पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) की रात को ही हो सकता है, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी के पीछे होता है।
2026 में कब-कब है चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026 in India)
2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला 3 मार्च 2026 को जो भारत में दिखाई देगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा (ब्लड मून) होगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। पढ़ें पूरी डिटेल…
