Republic Day Parade 2024, Flag Hosting Live Updates: आज यानी 26 जनवरी 2024 को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर हर साल की तरह रिपब्लिक डे परेड का आयोजन होगा। रिपब्लिक डे परेड के सुक्षा इंतजाम में 14000 से ज्यादा सुरक्षा बल इस बार तैनात किए गए हैं। जबकि परेड में 77000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। और हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता रहा है।
Happy Republic Day Quotes:सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…देखें बेस्ट कोट्स
अगर आप रिपब्लिक डे परेड के पास नहीं खरीद पाए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। Republic Day Parade 2024 को आप घर बैठे ऑनलाइन दूरदर्शन (Doordarshan), डीडी न्यूज (DD News), Jio Cinema पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा जनसत्ता पर भी आप गणतंत्र दिवस परेड की लाइव कवरेज देख सकते हैं। दूरदर्शन नेशनल चैनल के YouTube चैनल पर जाकर भी परेड को देखा जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं परेड की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर अपडेट लाइव…
कर्तव्य पर पर रिपब्लिक डे परेड का समापन।


कर्तव्य पथ पर ऐरो फॉर्मेशन
कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी

Republic Day Parade 2024 Live: विदेश मंत्रालय की झांकी

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय की झांकी

मध्य प्रदेश की झांकी

हरियाणा की झांकी

सीमा सुरक्षा बल का बैंड बाजक दस्ता घोड़ों पर परेड करता हुआ।

भारतीय वायुसेना की झांकी

जय भारती की जोशीली धुन के साथ भारतीय नौसेना ब्रासबैंड का दस्ता। 80 बैंडबाजक के साथ कर्तव्य पथ पर
जियोसिनेमा पर दूरदर्शन चैनल के जरिए रिपब्लिक डे परेड को लाइव देखा जा सकता है।
कुमाऊं रेजमेंट राजपथ पर परेड करते हुई।
कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड की शुरुआत। डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, जनसत्ता यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं लाइव परेड।
कर्तव्य पर लहराया तिरंगा।
देश की सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि इमेनुएल मैक्रों आकर्षक अनोखी बग्गी में राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ की तरफ जा रहे हैं।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य प्रांगण की तरफ प्रस्थान करती हुईं। उन्हें राष्ट्रीय सैल्यूट दिया जाएगा। वह ऐतिहासिक बग्गी में मुख्य अतिथि इमेनुएल मैक्रों के साथ बग्गी में कर्तव्य पथ की तरफ जाएंगी।
दूरदर्शन नेशनल यूट्यूब चैनल पर रिपब्लिक डे परेड को लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। आप मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप आदि पर गणतंत्र दिवस परेड को लाइव देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे, अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
10.30 बजे शुरू होगी रिपब्लिक डे परेड
रिपब्लिड डे परेड थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। आप डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल पर इसे ऑनलाइन फोन, टीवी और लैपटॉप पर देख सकते हैं।
26 जनवरी 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने देश का झंडा फहराया। 1950 में पहली बार रिपब्लिक डे परेड का आयोजन दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित की गई थी। पहले इस स्टेडियम को इरविन एंफिथिएटर के नाम से जाना जाता था।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि फ्रांस 2030 तक देश में 30,000 भारतीय छात्रों को बुलाने की योजना में है।
ITBP ने India-China बॉर्डर पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया।
77000 से ज्यादा लोग इस बार रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा ले रहे हैं।
Google ने भी रिपब्लिक डे के मौके पर डूडल बनाया है।

जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर भी आप परेड देख सकते हैं।
रिपब्लिक डे परेड में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है।
JioCinema पर भी दूरदर्शन चैनल के जरिए गणतंत्र दिवस परेड को लाइव देखा जा सकता है।
डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल के अलावा डीडी न्यूज और दूरदर्शन के तमाम टीवी चैनलों पर भी रिपब्लिक डे 2024 परेड को लाइव देखा जा सकता है।
दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर रिपब्लिक डे परेड 2024 को लाइव देखा जा सकता है।