Reliance RIL AGM 2021, Jio Phone Next 4G Smartphone Launch Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने नए जियो फोन की घोषणा कर दी है, जिसका नाम Jio phone Next है। इसे रिलायंस ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में 5जी लाने वाली जियो सबसे पहले कंपनी होगी।
इसे मुकेश अंबानी ने Jio Phone Next को दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया है। इस स्मार्टफोन में जियो और गूगल की सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकेगा। साथ ही गूगल प्ले स्टोर का भी उपयोग किया जा सकेगा।
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है। माना जाता है कि जियो-गूगल का एंड्रायड बेस्ड स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट रिलायंस जियो को और नए ग्राहक जोड़ने में काफी मददगार होगा।
रिलायंस की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2021) के दौरान मुकेश अंबानी ने भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरुआत जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5G तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। मुकेश अंबानी ने बताया कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक 1 GBPS से अधिक की स्पीड पाई है। जियो के ‘मेड इन इंडिया’ सॉल्युशन को मुकेश अंबानी ने विश्व स्तर का बताया।
हाल ही में 5G परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम कंपनियों को जारी किया गया था। जियो दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 5जी तकनीक का परीक्षण कर रही है। मुकेश अंबानी ने बताया कि पूरे देश में फैले डेटा सेंटर्स पर 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है और रिलायंस जियो के मजबूत नेटवर्क आर्किटेक्चर की वजह से 4जी से 5जी में आसानी से अपग्रेडेशन किया जा सकता है।
आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि एंड-टू-एंड 5G इकोसिस्टम विकसित करने के लिए हम अपने अग्रणी वैश्विक भागीदारों के साथ 5G उपकरणों की पूरी श्रृंखला विकसित कर रहे हैं। हेल्थकेयर, शिक्षा, मनोरंजन, रिटेल और अर्थव्यवस्था के लिए जियो बेहतरीन ऐप्लीकेशन तैयार करेगा।
मुकेश अंबानी ने ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 2021 में रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड न्यू एनर्जी एंड मटेरियल बिजनेस के लिए 4 गीगा प्लांट लगाएगी। इसके लिए अगले तीन साल में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
रिलायंस जियो ने पूरे साल के दौरान 3.79 करोड़ नए ग्राहक जोड़े। यह 42.5 करोड़ ग्राहकों को सेवा देती है। यह देश के 22 सर्कल में से 19 सर्कल में रेवेन्यू के लिहाज से लीडर है। रिटेल शेयर धारकों ने एक साल में राइट इश्यू से 4 गुना का रिटर्न कमाया है। रिलायंस रिटेल संगठित सेक्टर में लीडरशिप की भूमिका में रहा है।
मुकेश अंबानी ने कहा कि सऊदी अरामको के चेयरमैन और सऊदी अरब के सार्वजनिक वेल्थ फंड पीआईएफ के प्रमुख यासिर ओथमान अल-रुमायन रिलायंस बोर्ड में शामिल होंगे। रिलायंस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21,044 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी दी। 85,306 करोड़ रुपए का जीएसटी और वैट दिया। 3216 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स दिया।
रिलायंस की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2021) के दौरान मुकेश अंबानी ने भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5G तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है।
जियो और गूगल ने मिलकर एक फोन तैयार किया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है और इस फोन का नाम JioPhone Next है। इस पर गूगल और जियो दोनों की सेवाएं इस्तेमाल की जा सकेंगी।
रिलायंस जियो 44वीं AGM बैठक की शुरुआती हो चुकी है। इस लाइव इवेंट को यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रिलायंस जियो को डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन्स (DoT) की तरफ से 5G ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। जियो का दावा है कि कंपनी मेड इन इंडिया 5G सर्विस को पेश करेगी और यह पूरी तरह से स्वदेशी होगी। अभी कंपनी का 5G का ट्रायल मुंबई में चल रहा है। हालांकि आज की AGM 2021 में इस बारे में और अधिक जानकारी दी जा सकती है।
Reliance AGM 2021 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। इस मीटिंग को Facebook, Twitter और Youtube पर भी लाइव देखा जा सकता है, जिसके लिए आपको इनके नाम पर क्लिक करना होगा।
रिलायंस जियो AGM 2021 के दौरान सस्ते 5G फोन से पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने इस फोन को गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस फोन के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन कई रिपोर्टस में इस फोन को लेकर कई दावे हैं और इसे एक किफायती फोन भी बताया है।