Xiaomi Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro Price in India, Specifications, Features Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस साथ ही कंपनी की यह नई सीरिज लॉन्च हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने Mi LED TV 4A Pro लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। इसका स्क्रीन साइज 32 इंज का है। इसके अलावा कंपनी ने Mi Sports Bluetooth earphone भी लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपए रखी गई है। Redmi Note 7 की पहली सेल 6 मार्च को होगी। इसे दोपहर 12 बजे से mi Home, Mi.com और http://www.flipkart.com से खरीदा जा सकेगा। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो को 13 मार्च से खरीदा जा सकेगा। इन फोन्स के साथ कवर फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने और भी कवर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 349 रुपए हैं।
Xiaomi Redmi Note 7, Note 7 Pro, Mi LED TV 4A Pro लॉन्च: 48MP कैमरा और 6GB तक की रैम के अलावा ये है खास, जानें कब से शुरू हो रही है सेल
Xiaomi Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro Price in India, Specifications, Features Launch: शियोमी रेडमी ने 2 स्मार्टफोन और Mi LED TV 4A Pro और एक ब्लूटूथ ईयर फोन भी लॉन्च किया है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा फोन समाचार (Phonegadget News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 28-02-2019 at 11:14 IST
इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 675 प्रोससर दिया गया है। इसमें दिया गया प्रोसेसर फोन को फास्ट बनाता है। इससे फोन हैंग भी कम होगा।
Xiaomi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी 4GB+64GB वेरियंट Redmi Note 7 Pro की कीमत 13,999 रुपए है। जबकि 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपए बताई गई है।
रेडमी नोट 7 में कई खासियतों के साथ-साथ सनलाइट डिसप्ले का फीचर भी है। जो ऑटोमेटिक रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस और कनट्रास्ट लाइट एडजेस्ट कर लेगा। फोन में रीडिंग मोड का ऑप्सन है।
चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।
कंपनी ने Mi LED TV 4A Pro लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। इसका स्क्रीन साइज 32 इंज का है। इसके अलावा कंपनी ने Mi Sports Bluetooth earphone भी लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपए रखी गई है।
Redmi Note 7 की पहली सेल 6 मार्च को होगी। इसे दोपहर 12 बजे से mi Home, Mi.com और http://www.flipkart.com से खरीदा जा सकेगा। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो को 13 मार्च से खरीदा जा सकेगा। इन फोन्स के साथ कवर फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने और भी कवर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 349 रुपए हैं।
दोनों फोन्स के साथ एयरटेल की तरफ से ऑफर दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 1120GB तक 4G डेटा दिया जाएगा। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
रेडमी नोट 7 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरा 12 - 12 मेगापिक्सल के हैं। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4,000 MAH की बैटरी दी गई है।
इसके अलावा कंपनी ने अपनी 7 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Redmi Note 7 है। इसके 3GB रैम वाले वेरिएंट को 9,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट को 11,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
इसकी कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरे में भी बोकेह इफेक्ट का फीचर भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
इसके रियर में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें सोनी आईमेक्स 586 सेंसर दिया गया है।
इसमें 6GB LPDDR4X तक की रैम मिलने वाली है। इसमें 128GB इंटरनल मैमोरी वाला वेरिएंट भी मिलेगा। यह MIUI 10 पर काम करेगा जोकि गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर आधारित है।
शियोमी ने भारत में अपना रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च कर दिया है। यह इस फोन का ग्लोबल डेब्यू है, मतलब इस फोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
फीचर्स की बात करें तो यह एक डुअल नैनो स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलने वाली है। इसका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल का हो सकता है।