Xiaomi के दो स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Note 5 Pro की सेल आज (11 अप्रैल) हुई। इन स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन सेल केवल http://www.flipkart.com पर हुई। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। कंपनी ने Redmi Note 5 और Note 5 Pro के सभी मॉडल्स की सेल किए। Redmi Note 5 को 1,667 रुपए महीने की 6 EMI पर खरीदने का ऑफर भी मिला। जियो यूजर्स को Redmi Note 5 और Note 5 Pro  खरीदने पर 2,200 रुपए के रिचार्ज वाउचर मिले। इसमें 50-50 रुपए के 44 वाउचर मिले। एक बार में एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत: कीमत की बात करें तो Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत  9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ये है जल्दी खरीदने का तरीका: 12 बजे की सेल में खरीदने के लिए http://www.flipkart.com पर जाना था। वेबसाइट पर सेल शुरू होने से होने से पहले ही अपना लॉगिन करना था। फ्लिपकार्ट पर अपना एड्रेस, पिन कोड जैसी जानकारी पहले ही भर लेनी थी। सेल शुरू होते ही फोन को तुरंत Buy Now करके जरूरी डिटेल्स डालने के बाद ऑर्डर किया जा सकता था।

Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।