स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी अपने यूजर्स को अलग से नई नई सुविधाएं मुहैया कर रही हैं। अब Xiaomi Redmi ने अपने यूजर्स के लिए नई सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके तहत यूजर्स लाखों फिल्में और गानें फ्री में देख सकेंगे। इसके अलावा दूसरा कंटेंट भी फ्री में देख सकेंगे। कंपनी का दावा है कि उसमें 5,00,000 घंटे का कंटेंट मुहैया कराया है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इसमें से 80 फीसदी कंटेंट फ्री है। दरअसल कंपनी ने दो ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें एक Mi Music app है और दूसरा Mi Video app है। एमआई म्यूजिक ऐप का इस्तेमाल Mi यूजर्स अभी से कर सकते हैं वहीं Mi वीडियो ऐप का इस्तेमाल यूजर अगले सप्ताह से कर पाएंगे। हालांकि यह दोनों ऐप बिलकुल नए नहीं हैं। मार्केट में पहले से मौजूद ऐप्स का ही यह रिफ्रेश वर्जन हैं।
Mi Video के लिए कंपनी ने SonyLIV, Hungama Play, Voot, AltBalaji, Zee5, Viu और TVF आदि के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा म्यूजिक के लिए कंपनी ने हंगामा म्यूजिक के साथ हाथ मिलाया है। हंगामा म्यूजिक के माध्यम से यूजर्स को करीब 1 करोड़ गानों का एक्सेस फ्री में मिल रहा है। यहां 13 भाषाओं में गाने सुने जा सकते हैं। अगर आप गाने को ऑफलाइन सुनने के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसका पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। Hungama Pro का एक साल का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 899 रुपए देने होंगे।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
Mi के म्यूजिक ऐप की सबसे खास बात है कि इसमें गाना सुनने के साथ साथ लिरिक्स भी चलेंगे। इसकी एक और खास बात है कि अगर आप लिरिक्स को स्क्रोल करेंगे तो उतना ही गाना भी स्किप हो जाएगा। इसमें एक-टैप कास्ट फंक्शन होगा ताकि आप DLNA और मिराकास्ट के माध्यम से अपने फोन पर स्मार्ट टीवी पर तुरंत देख सकें। यह ऐप AVI, MP4, MOV, MKV, MKA, MPEG और M2TS ऑडियो फॉरमेट्स को सपोर्ट करता है। यह मल्टिपल ऑडियो ट्रेक्स और प्राइवेट फोल्डर्स को सपोर्ट करती है।