Xiaomi Redmi Mi के TV की सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में Mi LED Smart TV 4A 32, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED Smart TV 4 सेल किए जाएंगे। इन तीनों टीवी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है। यह टीवी ऑनलाइन http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर सेल किए जाएंगे। वहीं इनकी ऑफलाइन सेल Mi होम पर की जाएगी। इसके अलावा इन टीवी पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इन टीवी को फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपए) का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इन टीवी को फ्लिपकार्ट या mi.com से क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इनकी सेल आज (20 मार्च) दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। यह कैशबैक जियो फाई डिवाइस लेने पर मिलेगा। कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर मिलेगा।
फीचर्स Xiaomi 43 इंच Mi TV 4A: 43 इंच के मॉडल में फुल HD (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। इसे 178 डिग्री के एंगल से भी देखा जा सकता है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1GB की रैम दी गई है। वहीं इसमें 8GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। 43 इंच के Xiaomi Mi एलईडी स्मार्ट टीवी 4A के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है। शियोमी ने 43 इंच के टीवी में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी भी दिए हैं। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह 11 बटन वाले Mi रिमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टीवी के साथ सेट टॉप बॉक्स के लिए भी किया जा सकता है। ऐसा Mi आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।