Mi 11 को बीते महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब कंपनी उसका सस्ता वेरियंट तैयार कर रही है, जिसका नाम Mi 11 Lite होगा। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर देखने को मिलेगा। Xiaomi के इस स्मार्टफोन को इससे पहले गूगल प्ले कंसोल पर भी देखा गया था।
Mi 11 lite में अमेरिकी चिपसेट निर्माता कंपनी क्वालकॉम का 7 सीरीज का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी जानकारी कई सर्टिफिकेशन साइट से मिल चुकी है। यह प्रोसेसर 765जी होगा। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन का मॉडल नंबर M2101K9G दिखाय गया था और इसका कोडनेम Renoir था। इस स्मार्टफोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले भी मिलेगी, जिसका पिक्सल डेनसिटी 440 पीपीआई है और इसमें 8जीबी रैम मिलेगी।
Mi 11 Lite 5G रैम और स्टोरेज (संभावित)
Mi 11 Lite 5G को कुछ दिन पहले अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर देखा गया था। इस लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें तीन वेरियंट दस्तक दे सकते हैं, जो 6जीबी+128जीबी, 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी के होंगे। साथ ही इस स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट और एनएफसी जैसे सपोर्ट मिलेंगे।
Mi 11 Lite का कैमरा (संभावित)
मी 11 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और Mi 11 Lite में 64MP कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
Mi 11 lite स्पेसिफिकेशन (संभावित)
मी 11 लाइट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.67 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी जा सकती है। इसका स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। कंपनी ने मी 11 में भी दमदार स्क्रीन दी थी।