Lok Sabha Election/Chunav Result 2024 Live Counting: मंगलवार यानी 4 जून 2024 की सुबह लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी किए जाएंगे। आम चुनाव 2024 के सबसे तेज और सटीक नतीजे आप जनसत्ता की वेबसाइट पर पढ़ और देख सकते हैं। Jansatta Live TV पर आप चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट पा सकेंगे। अगर आप मोबाइल फोन पर हर सीट का लाइव रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप पॉप्युलर OTT प्लेटफॉर्म जैसे JioCinema, Hotstar और Airtel TV का भी रुख कर सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी सटीक रिजल्ट देखे जा सकते हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024: Jansatta Live TV

जनसत्ता की वेबसाइट के साथ-साथ आप Jansatta Live TV पर भी चुनाव परिणाम लाइव देख सकेंगे। आपको यहां राज्यवार और सीटवार पल-पल की अपडेट मिलेंगी। कैंडिडेट और पार्टीवाइज एनालिसिस भी मिलेगा। एक्सपर्ट और डेटा के जरिए आप हर सीट के बारे में सटीक जानकारी पा सकेंगे। इसके साथ ही बड़े नेताओं की हार-जीत के पीछे के स्पष्ट कारण और समीकरण भी आप समझ सकेंगे।

कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

Lok Sabha Chunav Result 2024: JioCinema पर लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को Viacom 18 के मालिकाना हक वाले OTT प्लेटफॉर्म JioCinema पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा पर LIVE TV के टैब में जाकर यूजर्स पसंदीदा टीवी चैनल को लाइव देख पाएंगे और यहां मिलने वाली चुनाव परिणाम से जुड़ी हर जानकारी भी एक्सेस कर सकेंगे।

Lok Sabha Election/Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 टीवी पर देखें लाइव, जानें कहां-कहां मिलेगी मिनट-दर-मिनट की जानकारी

Lok Sabha Chunav Result 2024: Hotstar और Airtel TV पर लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव

अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं या फिर आपके पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप एयरटेल टीवी व हॉटस्टार पर लाइव टीवी ऑप्शन में जाकर चुनाव परिणामों की लाइव जानकारी ले पाएंगे। आपके फोन में एयरटेल एक्स्ट्रीम और हॉटस्टार का ऐप है तो आप कहीं से भी लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट की जानकारी लाइव ले सकते हैं।