IRCTC Indian Railways cancelled todays train list Check here: भारतीय रेल ने आज यानी 21 नवंबर, 2019 को 300 से अधिक ट्रेनें रद्द कर रखी हैं। इनमें 213 गाड़ियां पूरी तरह कैंसल हैं, जबकि 106 आंशिक रूप से रद्द हैं। कैंसल ट्रेनों में 06571 बांसवाड़ी-होसुर, 14119 काठगोदाम-देहरादून और 14042 देहरादून-दिल्ली आदि शामिल हैं। आंशिक रूप से रद्द रेलगाड़ियों में 08302 बांसवाड़ी-कृष्णाराजपुरम, 11030 पुणे जंक्शन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, 12017 हरिद्वार-देहरादून, 16319 कृष्णाराजपुरम-बांसवाड़ी, 17317 पुणे जंक्शन-लोकमान्य तिलक और 16590 कोल्हापुर-मिराज जंक्शन तक जाने वाली गाड़ियां हैं।