ऐप्पल ने मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को नई iPhone 17 Series से पर्दा उठा दिया। नई सीरीज में क्यूपर्टिनो की इस टेक कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के अलावा अब तक का सबसे पतला आईफोन iPhone 17 Air लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत में पिछले iPhone 16 की तुलना में महंगे दाम पर पेश किया गया है। अब बेस वेरियंट में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जबकि आईफोन 16 के बेस वेरियंट में 128GB स्टोरेज दी गई है।
आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की प्री-बुकिंग भारत में 12 सिंतबर से शुरू होगी। इन आईफोन्स को देश में 19 सितंबर से ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेलर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Apple Event 2025: इन 5 चीजों के बारे में आपको किसी ने नहीं बताया होगा
आपको बता दें कि इस साल ऐप्पल ने iPhone 17 Series के सभी मॉडल्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, अमेरिका में इन डिवाइसेज की कीमत काफी कम है।
इतना पतला कि यकीन नहीं होगा: Apple ने पेश किया अब तक का सबसे स्लिम iPhone, डिजाइन में बड़ा बदलाव
मॉडल | भारत (INR) | यूएसए (USD) | यूएई /दुबई (AED) | यूके (GBP) | वियतनाम (VND) |
iPhone 17 | ₹82,900 | $799 | AED 3,399 | £799 | ₫39,024,960 |
iPhone Air | ₹119,900 | $999 | AED 4,299 | £999 | ₫31,999,000 |
iPhone 17 Pro | ₹134,900 | $1,099 | AED 4,699 | £1,099 | ₫34,999,000 |
iPhone 17 Pro Max | ₹149,900 | $1,199 | AED 5,099 | £1,199 | ₫37,999,000 |
भारतीय रुपये में कीमत
(लगभग सितम्बर 2025 की विनिमय दर का इस्तेमाल करते हुए: $1 = ₹88.24, AED 1 = ₹24.03, £1 = ₹110, ₫1 = ₹0.0033)
मॉडल | भारत (INR) | यूएस → भारतीय रुपया | यूएई /दुबई → INR | यूके → INR | वियतनाम → INR |
iPhone 17 | ₹82,900 | ₹70,500 | ₹81,700 | ₹87,900 | ₹128,800 |
iPhone Air | ₹119,900 | ₹88,200 | ₹103,300 | ₹109,900 | ₹105,400 |
iPhone 17 Pro | ₹134,900 | ₹97,000 | ₹113,000 | ₹120,900 | ₹115,500 |
iPhone 17 Pro Max | ₹149,900 | ₹105,800 | ₹122,500 | ₹131,900 | ₹125,400 |
डिस्क्लेमर: सभी विदेशी कीमतों को लगभग सितम्बर 2025 की विनिमय दरों का उपयोग करके भारतीय रुपये में बदला गया है, वास्तविक राशि दैनिक विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव के अनुसार अलग हो सकती है।
किस देश में सबसे सस्ती है iPhone 17 सीरीज?
जैसा कि ऊपर दी गई टेबल में देखा जा सकता है कि अमेरिका नए iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए सबसे सस्ती जगह है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए गए हों।
स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत भारत और दुबई/UAE में लगभग समान है।
लेकिन iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air में कीमत का अंतर काफी है।
दुबई/UAE से खरीदने पर आप iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर क्रमशः ₹6,600, ₹21,900 और ₹27,400 की बचत कर सकते हैं।
यूनाइटेड किंगडम कीमत के मामले में दुबई/UAE के करीब आता है और इसे सूची में तीसरा सबसे सस्ता स्थान माना जा सकता है।
वियतनाम में बेस iPhone 17 भारत की तुलना में महंगा है, लेकिन iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर कुछ पैसे बचाए जा सकते हैं।