भारतीय मोबाइल बाजार में बजट सेगमेंट में ढेरों स्मार्टफोन मिल जाएंगे, जिनमें बड़ी स्क्रीन, स्ट्रांग बैटरी जैसे फीचर्स होते हैं, उसके बावजूद इन फोन की सीमाएं भी होती हैं। वहीं, महंगे और प्रीमियम कैटेगरी के फोन में ढेरों ऐसे फीचर्स होते हैं, जो किसी दूसरे फोन में देखने को नहीं मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप 1 लाख रुपये में आने वाले फोन का फीचर बजट फोन में प्राप्त कर सकते हैं।
बजट स्मार्टफोन में यूजर्स को टच स्क्रीन का आनंद तो मिल जाता है, लेकिन अगर उसे सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की तरह स्क्रीन पर अपनी हैंड राइटिंग में कुछ लिखना है या नोट बनाना है वह संभव नहीं है। बताते चलें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को 1 लाख रुपये से अधिक कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह एक फ्लैगशिप फोन है और इसमें 108 मेगापिक्सल समेत एस पेन जैसे कई फीचर्स हैं। आज बताने जा रहे हैं कि इस महंगे फोन का फीचर कैसे सस्ते फोन में प्राप्त कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा जैसा स्क्रीन पर लिखने वाला फीचर प्राप्त करने के लिए गूगल प्लेस्टोर से एक ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसका नाम Easy Notes – Notepad, Notebook, Free Notes App है। यह ऐप स्क्रीन पर ड्रॉ करने और हैंडराइटिंग में नोट्स बनाने की खूबी देता है।
इस ऐप में नोट बनाने के लिए आप सिर्फ टेक्स्ट का ही इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, बल्कि उसमें वीडियो और फोटो को भी अटैच कर सकते हैं, जो आपको आगे चलकर काम आएगी। इसमें वॉयस रिकॉर्डर भी है, तो बोलकर भी नोट्स बनाए जा सकते हैं। यूजर्स अपने नोट्स को 2 कैटेगरी में बांट सकता है, जो वर्क और होम जैसे कैटेगरी हैं।
इस ऐप को टैब में इंस्टॉल करके यूजर्स, उन्हें बच्चों को भी दे सकते हैं, ताकि वे इस ऐप की मदद से ड्रॉइंग भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इसे स्टिकी नोट्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है और उन्हें अलग-अलग कलर में बांट सकता है।
बहुत महत्वपूर्ण नोट्स पर यूजर्स पिन भी लगा सकता है। इतना ही नहीं यूजर्स अपने नोट्स पर रिमाइंडर सेट कर सकता है, ताकि वह उन्हें कभी न भूले। इतना ही नहीं पुराने नोट्स को खोजना भी बहुत ही आसान, जिन्हें आप डेट के मुताबिक, रिऑर्गनाइज कर सकते हैं।
यह एक क्लियर इंटरफेस के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बनाने और उन्हें दोबारा खोजने में आसानी होती है। इसमें ऑडियो और फोटो के साथ नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। नोट्स तैयार करने के दौरान वह ऑटोमैटिक तरीके से सेव होने लगते हैं, ताकि यूजर्स अगर सेव करना भूल भी जाए तब भी वह उसे सेव कर सकता है।