Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today in Delhi India, Pakistan, Dubai, Saudi Arabia News in Hindi: भारत में 11 अप्रैल को ईद-अल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईद किस दिन मनाई जाएगी- यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद दिखने के बाद शव्वाल कब शुरू होगा। देश में 10 अप्रैल की शाम ईद के चांद का दीदार हुआ और चांद रात मनाई गई। आज देश में ईद का पाक त्योहार मनाया जाएगा। Eid al-Fitr (रमजान ईद) के साथ रमजान के पाक महीने का अंत होता है। इसके साथ ही इस्लाम में लोग रोजे तोड़ते हैं। बता दें कि चांद रात के अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।

Eid Moon Sighting, Moon Rise Time Today in India LIVE: Check Here

Live Updates

EIEid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today LIVE

19:28 (IST) 10 Apr 2024
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ईद की नमाज

उत्तर प्रदेश के 37,018 ईदगाहों व मस्जिदों में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी।

19:14 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: पुणे में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

पुणे में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 34 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

18:58 (IST) 10 Apr 2024
Eid ul-Fitr Mubarak 2024 Wishes Stickers, Status, Photos: ईद की शुभकामनाएं स्टीकर, स्टेटस, शायरी और इमेजेज

ईद-उल-फितर के मौके पर व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा सकने वाले कोट्स, शायरी और विशेज इमेजेज के बारे में…

18:48 (IST) 10 Apr 2024
ईद से पहले क्यों होता है चांद का दीदार

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है और सभी त्योहार भी चंद्रमा पर ही निर्भर करते हैं। नया चांद देखने पर नए महीने की शुरुआत होती है। रमजान के आखिरी दिन इसी नए चांद के दिखने से शव्वाल का महीना शुरु होता है।

18:27 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: हैदराबाद में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

हैदराबाद में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 45 मिनट पर देखे जाने की जानकारी मिली है।

18:16 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: अहमदाबाद में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

अहमदाबाद में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 45 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

18:14 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: बेंगलुरू में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

बेंगलुरू में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 13 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

18:02 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: दिल्ली में चांद दिखने का समय

दिल्ली में ईद का चांद दिखने का समय 7 बजकर 32 मिनट का है। वहीं नोएडा में 6 बजकर 32 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है।

18:00 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: चंडीगढ़ में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

चंडीगढ़ में शव्वाल अर्धचंद्र को 10 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 27 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

17:23 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: ईद पर अपनों को खास विशेज के साथ दें मुबारकबाद

17:22 (IST) 10 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: कोलकाता में शव्वाल अर्धचंद्र का समय

कोलकाता में शव्वाल अर्धचंद्र को 10 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 15 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

17:17 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE:किन-किन देशों में आज मनाई जा रही है ईद

सऊदी अरब के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में आज यानी 10 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जा रहा है।

17:04 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: भारत के किस शहर में कब निकलेगा चांद?

जानें आपके शहर में क्या है चांद दिखने का समय

16:34 (IST) 10 Apr 2024
ईद पर जकात अल-फ़ितर का महत्व

ईद के दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जकात अल-फ़ितर दिया जाता है, जोकि एक तरह का धर्मार्थ दान है। लोग इसे ईद की नमाज से पहले देते हैं।

15:56 (IST) 10 Apr 2024
Happy Eid ul Fitr 2024

समंदर को उसका किनारा मुबारक,चांद को सितारा मुबारक,फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,दिल को उसका दिलदार मुबारक,आपको ईद का त्योहार मुबारक

15:19 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 Moon Sighting LIVE: भारत में कब है ईद?

भारत में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी

15:16 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 Moon Sighting LIVE: ऑस्ट्रेलिया में कब है ईद?

ऑस्ट्रेलिया में आज, 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है।

13:22 (IST) 10 Apr 2024
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने दी ईद की मुबारकबाद

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने X (Twitter) पर ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद दी है।

11:54 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: आज दिखेगा भारत में अर्धचंद्र

केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़ दें तो आज (10 अप्रैल) को देश में चांद रात होगी। और कल यानी 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

10:59 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: केरल में 9 अप्रैल को चांद रात

बता दें कि केरल में 9 अप्रैल की रात अर्धचंद्र दिखा और चांद रात मनाई गई। जिसके चलते आज राज्य में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है।

10:35 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: केरल में अदा की गई ईद की नमाज

केरल में आज ईद का पाक त्योहार मनाया जा रहा है।

10:02 (IST) 10 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: जम्मू कश्मीर में कल शाम दिखा ईद का चांद, आज मनाई जा रही ईद-उल-फित्र

जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज अदा की गई

20:47 (IST) 9 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: नहीं दिखा चांद

भारत में आज (9 अप्रैल 2024) को चांद का दीदार नहीं हुआ। यानी अब 10 अप्रैल को देश में चांद रात होगी और ईद-उल-फितर का पर्व 11 अप्रैल (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

19:36 (IST) 9 Apr 2024
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE: मुंबई में चांद निकलने का वक्त

मुंबई में शव्वाल चांद 9 अप्रैल को शाम 7 बजकर 39 मिनट पर दिखने की उम्मीद है।

19:17 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: चांद रात लाइव देखने का तरीका

चांद रात को लाइव देखने के लिए लिंक

19:04 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: भारत के अन्य शहरों में कब दिखेगा चाद

वहीं मुंबई में चांद 7 बजकर 39 मिनट, कोलकाता में बजकर 34 मिनट में दिख सकता है। चंडीगढ़ में 6 बजकर 27 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है। अहमदाबाद में 7 बजकर 45 मिनट पर, हैदराबाद में 7 बजकर 14 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है। जबकि लखनऊ में 7 बजकर 15 मिनट पर और आगरा में 6 बजकर 19 मिनट पर चांद दिख सकता है।

19:02 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: भारतीय शहरों में कब है चांद दिखने का समय

दिल्ली में चांद दिखने का समय 7 बजकर 32 मिनट का है। जबकि नोएडा में 6 बजकर 32 मिनट पर चांद दिखने का अनुमान है।

17:52 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश के अलावा सभी राज्यों में 11 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। केरल में 10 अप्रैल को बैंकों में ईद की छुट्टी रहेगी।