ड्यूरेबल है और रग्ड बॉडी के साथ आती है जिसके चलते आउटडोर यूज के लिए पर्फेक्ट है। एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच के साथ एडजस्टेबल स्ट्रैप मिलता है। इसमें 1.52 इंच फुल टच स्क्रीन, 100 से ज्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस, हैंड्स-फ्री कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें Crest Pro Smartwatch की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Ambrane Crest Pro Specifications
एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच रग्ड लुक के साथ आता है। इस वॉच में प्रीमियम मेटल केस दिया गया है और इसे एडजस्टेबल स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। एम्ब्रेन की इस वॉच में 1.52 इंच स्क्रीन दी गई है जो 600 निट्स डेलाइट-ब्राइट डिस्प्ले ऑफर करती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए टफेंड ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करती है। यूजर्स इनबिल्ट माइक, स्पीकर और डायलर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं।
एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच Spo2, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर, हाई हार्ट रेट अलर्ट और Spo2 के लिए Red Sensor के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में मेन्स्ट्रुअल साइकल, स्लीप और ब्रीद ट्रेनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एम्ब्रेन वॉच में वेदर, अलार्म, टाइमर और फाइंड फोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिमोट कैमरा और म्यूज़िक प्लेयर जैसे स्मार्ट कंट्रोल दिए गए हैं। यह वॉच uniPair टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यूजर्स को वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। वॉच को फुल चार्ज होने में 3 घंटे तक का वक्त लगता है। इस वॉच में 400mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। Ambrane Crest Pro में IP68 रेटिंग मिलती है यानी यह वॉटर रेजिस्टेंस है। यह वॉच ऐंड्रॉयड व iOS डिवाइस सपोर्ट करती है और यह मेड इन इंडिया है।
Ambrane Crest Pro Price
एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच को लॉन्च प्राइस के तहत 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। एम्ब्रेन की इस वॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वॉच को ब्लैक, ग्रीन, ग्रीन, ब्राउन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।