बाइट पर बाइट है, बाइट पर बाइट है, बाइट पर बाइट है, बाइट पर बाइट है। हर बाइट पर फाइट है। बाइट पर फाइट है। बाइट पर फाइट है। बाइट पर फाइट है। फाइट बहुत टाइट है। फाइट ही राइट है। फाइट ही राइट है! कंगना रोई। कंगना बिसूरी। कंगना गाई। हर चैनल पर आरोप लगाई कि इसने हैरास किया, उसने हैरास किया!  कंगना आई तो कंगना छाई। हर तरफ होने लगा कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना कंगना!
फिर रितिक आया तो रितिक छाया। फिर वही सिली ऐक्स सिली ऐक्स सिली ऐक्स’!
एक ओर अर्णव, दूसरी ओर रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक रितिक!
ढाई घंटे में पचहत्तर हजार से अधिक ट्वीट! ऐसी ऐसी बातें कि ‘सच्ची कहानियां’ और ‘मधुर कहानियां’ लिखने वाले तक शरमाएं!
रितिक उवाच: मेरा हुआ हैरासमेंट हैरासमेंट हैरासमेंट हैरासमेंट हैरासमेंट हैरासमेंट हैरासमेंट! कोई कर रहा है ब्लेक मेल ब्लेक मेल ब्लेक मेल ब्लेक मेल ब्लेक मेल ब्लेक मेल!
बड़े लोग बड़ी गंदी गंदी बात! वही बेचे जा रहे हैं बड़े लोग! प्राइवेट बातें पब्लिक की जा रही हैं। टीआरपी बढ़ रही है। एक चैनल तीन दिन तक लगातार दिखाता है!

स्त्राीत्ववाद की अतियों की विदाई हो रही है! मर्द भी किसी स्त्राी के हैरासमेंट का शिकार हो सकता है! नया विमर्श बन रहा है! अच्छा है!
कुंदन शाह चले गए। कुंदन शाह चले गए। कुंदन शाह चले गए! जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो जाने भी दो यारो
पचहत्तर के अमिताभ बच्चन पचहत्तर के अमिताभ। पचहत्तर के बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
एफटीआईआई में अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर अनुपम खेर।
इन फिल्मी कथाओं के बीच सप्ताह में सिर्फ एक भंडाफोडू बाइट आई। एक चैनल बोला: जय जय जय जय जय जय जय जय। जय से जय शाह जय शाह जय शाह जय शाह। जय शाह के बिजनेस पर वायर के लेख का आरोप कि पचास हजार के पचासी करोड़ पचासी करोड़ पचासी करोड़ पचासी करोड़ पचासी करोड़ कैसे बने कैसे बने कैसे बने कैसे बने कैसे बने?
भाजपा बोली: एकदम झूठ झूठ, सब झूठ, निराधार निराधार, मनगढंग मनगंढत आरोप। बेदाग भाजपा पर दाग लगाने की साजिश!
वायर के फायर पर भाजपा का प्रतिफायर! मानहानि का केस मानहानि का केस मानहानि का केस मानहानि!
खामोश मामला ‘सबजुडिस’ है!

अचानक फिर से अदालत अदालत अदालत अदालत अदालत अदालत, और अदालत का आदेश कि इस दीवाली नो पटाखे, नो सेल।
एनजीओ कहने लगे: पटाखे खतरनाक खतरनाक खतरनाक खतरनाक, प्रदूषण प्रदूषण प्रदूषण प्रदूषण प्रदूषण प्रदूषण प्रदूषण!
हर चैनल पर दीवाली के दुश्मन आ के बैठ गए और समझाने लगे नो पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे पटाखे, खतरनाक खतरनाक। सेहत का लिए खतरनाक। बच्चों के लिए खतरनाक! पटाखों की बिक्री बंद करने के अदालती आदेश की प्रतिक्रिया में एक अंग्रेजी लेखक ने एक ट्वीट दे मारा कि परंपरागत उत्सवों पर बैन करना ठीक नहीं। उसके बाद तो हिंदुत्ववादी बयान चैनलों में छा गए: हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।… पटाखों पर बैन हिंदूवाद पर हमला है।… ईद मुहर्रम पर बैन क्यों नहीं?
एक चैनल की एंकर बोलती भी रही कि अदालत का फैसला किसी समुदाय को लेकर नहीं आया, बल्कि प्रदूषण को लेकर आया है, लेकिन इस उन्माद में कौन सुने?
देखते देखते प्रदूषण हिंदू हो गया!
प्रदूषण भी खरदूषण हो गया!