Bulbbul Review, Netflix: कुछ टाइम पहले अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन से Amazon Prime की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ ने धूम मचाई थी। अब इसके बाद अनुष्का की फिल्म ‘बुलबुल’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की गई है। इससे पहले भी अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस से फिल्में बनकर निकली हैं जैसे परी, एनएच 10, और फिलौरी।
एनएच 10 और परी को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इसके बाद ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर बुलबुल रिलीज की गई है। फिल्म में आपको हर तरह का मसाला देखने को मिलेगा। हॉरर, ड्रामा, थ्रिलर, लव औऱ एक्शन सब ‘बुलबुल’ में मौजूद हैं। फिल्म में बुलबुल का किरदार बहुत ही इंट्रस्टिंग है, जो कि आपके मन में ढेर सारे भाव छोड़ जाएगा।
1 घंटा 34 मिनट की इस फिल्म में बुलबुल के आगे पीछे कहानी घूमती है। ये स्टोरी 20वीं सदी की है जो कि बंगाल की कहानी है। फिल्म में अविनाश तिवारी सत्या के किरदार में हैं औऱ बुलबुल बनी हैं तृप्ति डिमरी। बुलबुल औऱ सत्या के प्यार की इस कहानी में ट्विस्ट ये है कि बुलबुल की शादी हो जाती है सत्या के बड़े भाई से जो कि एक अधेड़ उम्र का आदमी यानी महेंद्र (राहुल बोस) है।
वहीं बुलबुल को लगता है कि उसकी शादी सत्या से हुई है। अब ब्याह के बाद सब एक साथ रहने लगते हैं। लेकिन एक दिन अचानक ही सत्या गायब हो जाता है। जब सत्या वापस आता है तो उसे हवेली में पहले जैसा कुछ भी नहीं लगता। अब उस हवेली में किसी आत्मा का साया है। इस बीच उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई है। सत्या को अब उस आत्मा का सामना करना है। फिर होता है सत्या का बुलबुल से सामना आगे क्या होता है ये जानने के लिए नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देखना जरूरी है।
Bulbbul movie cast: तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, परमब्रता चट्टोपाद्धाय
Bulbbul movie director: अन्विता दत्त
Bulbbul movie rating: 3.5