Conjunction Of Saturn And Venus 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में न्यायाधीश शनि और वैभव के दाता शुक्र ग्रह का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों के लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और जिम्मेदारी बढ़ने का योग है। वहीं निवेश और बचत के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथ ही रुका हुआ धन मिलने से मानसिक संतोष मिलेगा। वहीं इस समय परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। वहीं इस दौरान नए अवसर आपके लिए लाभकारी रहेंगे। वहीं इस समय मित्रों और सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि और शुक्र की युति मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और जिम्मेदारी बढ़ने का योग है। वहीं इस दौरान निवेश और बचत के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ धन मिलने से मानसिक संतोष मिलेगा। वहीं इस समय कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है।
