Scorpio Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष मुताबिक वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहन, पराक्रम, वीरता, खेल, रक्त और क्रोध का कारक माना जाता है। साथ ही मंगल ग्रह करीब 45 दिन एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।

वहीं अगर बड़े ग्रहों की बात करें तो गुरु ग्रह 13 महीने में और न्याय प्रदाता शनि देव 30 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहे हैं लेकिन इसी साल 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में भ्रणण करने जा हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 5 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल वृश्चिक राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…

जानिए, वृश्चिक राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे

वैदिक ज्योतिष अनुसार वर्ष 2023, 24, 25 और 27 साल आपके लिए अच्छे रहेंगे। क्योंकि शनि अभी आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। मतलब साल 2025 की आधी साल तक शनि यहीं रहेंगे। साथ ही शनि देव ने शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस अवधि में आपको कोई प्रापर्टी में लाभ हो सकता है। साथ ही आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और खेल, पुलिस और सेना से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

ये साल रहेंगे लाभप्रद

वहीं इसके साल 2025 की आधी साल बाद शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। मतलब त्रिकोण भाव में आ जाएंंगे। इसलिए साल 2025 की आधी साल, 2026 और 27 में शनि देव संतान, प्रेम संबंध और उन्नति के घर में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है या संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव यहां आपको फल तो देंगे, लेकिन मेहनत भी आपसे खूब कराएंगे। 

इन सालों में हो सकता है विशेष लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में देवगुरु गुरु बृहस्पति उच्च होकर भ्रमण करेंगे। जो आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं। साथ ही इस समय आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पौत्र, पुत्र का सुख की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको उच्च शिक्षा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको सगे संबंधियों से से लाभ प्राप्त होगा। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से कोई समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

नौकरी मिल सकती है

वहीं साल 2027 भी आपको अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि तब गुरु आपकी राशि से कर्म भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय उन छात्रों को लाभ हो सकता है, तो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको सरकारी नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनको धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शिक्षा और राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही साल 2028 भी आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस साल गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। क्योंकि वह पैसे, उन्नति के स्वामी हैं। वहीं 2030 में गुरु आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए यहां आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा।

ये साल हो सकते हैं अशुभ साबित

वहीं 2028, 29 और साल 2030 की आधी साल आप लोगों को थोड़े कष्टकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी मेष राशि में नीच अवस्था में गोचर करेंगे। शनि देव के नीच होने से चोट, हानि, कर्जा, शत्रु से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए इस समय आपको योजना बनाकर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल