Libra Eight Years Horoscope: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, भौतिक सुख, विलासता, वैभव, ऐश्वर्य और सेक्स का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।
वहीं अगर बड़े ग्रहों की बात करें तो गुरु बृहस्पति 13 महीने में और शनि देव 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश गोचर हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह अभी अपनी स्वराशि कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं और गुरु ग्रह मीन में संचरण कर रहे हैं लेकिन इसी साल 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल तुला राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, तुला राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार 2023, 24 और साल 25 की आधी साल तक शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में रहेंगे। जो त्रिकोण भाव है। इसलिए अभी से साल 25 की आधी साल आपको विशेष शुभ साबित होगी। इस समय आपको संंतान सुख प्राप्त हो सकता है या संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही छात्रों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है। इस समय वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही कई बार आपको आकस्मिक धनलाभ भी होगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी।
ये साल भी रहेंगे शुभ फलदायी
वहीं साल 2025 की आधी साल, 26 और 27 आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकते है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से षष्ठम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाने में सक्षम होंगे। वहीं बुद्धि से धन की प्राप्ति होगी। बातचीत की शैली में सुधार आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनकी जॉब लग सकती है। साथ ही विदेशों से लाभ आएगा।
ये साल करेंगे कष्टकारी
ज्योतिष अनुसार साल 2028, 29 और साल 2030 की आधी साल आप लोगों को थोड़ी हानिकारक सिद्ध हो सकती है। खासकर आपको इस समय दो स्थानों जो हैं वाहन, जमीन, जायदाद, सुख साधन और दूसरा है संतान, राजनीति, प्रेम संबंध, बुद्धि, उन्नति से संबंधित कष्ट हो सकती है। साथ ही मैरिज लाइफ में भी दिक्कत हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में नीच असवस्था में सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे।
इन साल करियर और कारोबार में हो सकती है तरक्की
वहीं अप्रैल 2023 से लेकर अप्रैल 2024 तक समय वो आपकी इनकम और सम्मान के लिए अच्छा है। वहीं 2025 आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही 2026, 2027 आपके लिए शुभफल दायी रहेगा। इस समय आपको गुरु बृहस्पति का साथ मिलेगा। साथ ही 2026 में गुरु बृहस्पति उच्च के होकर आपके करियर के भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं 2027 में आपको विदेशों से लाभ आएगा। साथ ही आप विदेश भी जा सकते हैं। वहीं साल 2026 और 27 में आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
इस साल सेहत का रखें ध्यान
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में गुरु ग्रह शत्रु राशि में वृश में चले जाएंगे। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जिसमें चेहरा, शुगर, किडनी, लिवर से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए आपको गुरु ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए।