Capricorn Eight Years Horoscope: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मकर राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य है। ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि ग्रह करीब ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं गुरु ग्रह 13 महीने बाद गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।
आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। साथ ही मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और साढ़ेसाती का प्रभाव अलगी ढ़ाई साल तक और रहेगा। मतलब शनि देव अब उतर रहे हैं और साल 2025 में आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 5 साल मकर राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, मकर राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं और वह आपकी लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप पर शनि की महादशा चल रही है तो आप मालामाल हो सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाग्योदय भी हो सकता है। वहीं साल 2023, 24 और 25 की आधी साल आपको शुभ साबित हो सकती है। इस समय आपको धन और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही रुका हुआ पैसा मिलेगा। लेकिन इनकी तीसरी दृष्टि मेष राशि पर है। इसलिए यह तीसरे घर को कुछ कमजोर करेंगे। भाई- बहनों का सुख कम प्राप्त हो सकता है। साथ ही प्रापर्टी से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं 22 अप्रैल से अगली एक वर्ष तक आपको कुछ रिलीफ मिलेगा। क्योंकि देवगुरु बृहस्पति का आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। मतलब जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है।
ये साल भी रहेंगे शुभ फलदायी
वहीं साल 2025 की जून के बाद, 2026 और 27 के बाद शनि देव तीसरे भाव में आ जाएंगे और यहां भी वह आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। वहीं शनि देव की तीसरी दृष्टि धन, बुद्धि और संतान के घर पर रहेगी। इसलिए संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं जो छात्र है, उनको यह समय अच्छा साबित हो सकता है। प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।
ये साल हो सकते हैं हानिकारक
ज्योतिष अनुसार साल 2028, 29 और साल 2030 की आधी साल आप लोगों के लिए थोड़े हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव इस दौरान नीच अवस्था में भ्रमण करेंगे। शनि देव 30 साल बाद नीच हो सकते हैं। इसलिए इस अवस्था में छाती से संबंधित कोई रोग, कैंसर रोग हो सकता है। साथ ही वाहन या प्रापर्टी से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। इसलिए थोड़ी सावधानी आपको बरतनी चाहिए।
देवगुरु बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद
आप लोगों के लिए साल 2026 में गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली सप्तम भाव पर गोचर करेंगे। साथ ही उच्च के होंगे। साथ ही गुरु की दृष्टि आपके लाभ और मान- सम्मान के घर पर पड़ेगी। इसलिए 26 आप लोगों को बेहद शुभ साबित होगा। साथ ही इसके बाद 2028 में गुरु ग्रह आपको लाभकारी साबित होंगे।