Bhai Dooj 2025, Yamuna Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: भाई दूज पर यमुना जी की आरती का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यह दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पवित्र कथा से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को घर आमंत्रित किया था। यमराज जब यमुना के घर पहुंचे, तो बहन ने उनका तिलक किया, आरती उतारी और स्नेहपूर्वक भोजन कराया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाएगा या यमुना जी का पूजन करेगा, उसे यम का भय नहीं रहेगा। इसलिए आज के दिन श्रद्धा से यमुना आरती अवश्य करनी चाहिए। कहा जाता है कि आरती करने से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में यहां पढ़ें यमुना जी की आरती के पूरे लिरिक्स।

यमुना जी की आरती (Yamuna Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi)

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता,

जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता

ॐ पावन श्री यमुना जल शीतल अगम बहै धारा,

जो जन शरण से कर दिया निस्तारा

ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,

यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे

ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,

तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही

ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,

नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो

ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी,

मन ‘बेचैन’ भय है तुम बिन वैतरणी

ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें