Shukra Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, लग्जरी और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र अक्टूबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देकने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि वालों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्ररह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन जोड़ सकते हैं। साथ ही इस समय संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं आपके प्रेम संबंधों में इस समय मधुरता आएगी। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इनकम और लाभ के लिहाज से शुभ सिद्ध होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से आय स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके लिए यह समय सामाजिक और वित्तीय सफलता ला सकता है। दोस्तों और समूहों के साथ सहयोग से बड़े फायदे मिलेंगे। नेटवर्किंग करें, सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लें और अपनी योजनाओं को अमल में लाएं। वहीं आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। साथ ही दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।