Palmistry For Woman: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्न को देखकर उसके भविष्य, भूत और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है। वहीं हाथ में शनि, सूर्य और भाग्य और ह्रदय रेखाएं भी प्रमुख होती हैं। वहीं हम यहां आपको ऐसी रेखा और चिह्नों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके हथेली पर होने से महिला पति और ससुराल के लिए लकी होती है। आइए जानते हैं इन रेखाओं और चिह्नों के बारे में…

ऐसी स्त्रियां होती हैं भाग्यशाली 

यदि किसी कन्या के हाथ में मणिबंध पर तीन रेखाएं पूरी हो यानी की बीच में से कटी या टूटी हुई न हो तो ऐसी स्त्रियां लकी होती हैं। साथ ही ऐसी स्त्रियां अपने हाथ में अधिकतर रत्न या कोई ना कोई आभूषण धारण किए ही रहती हैं। साथ ही यह पति के लिए लकी होती हैं। वहीं जिस घर में यह जाती हैं, वहां तरक्की होती है।

चंद्र पर्वत हो ऐसा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी स्त्री के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से उत्पन्न होकर गुरु पर्वत तक जा रही हो तो ऐसी कन्या की शादी काफी पैसे वाले घर में होती है। साथ ही धनी पुरुष पति के रूप में मिलता है। साथ ही ऐसी कन्या को सुख, यश आदि के लाभ मिलते हैं। वहीं ऐसी स्त्री घर के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलती हैं।

होती है सौभाग्यशाली

ह यदि किसी महिला के हथेली के ऊपर की रेखाएं लालिमा लिए हुए रंग की हों तो हाथ का पंजा और अंगूठा छोटा हो और हाथ पर कम ही रेखाएं हो और वे भी हथेली के मध्य भाग में स्पष्ट हो तो ऐसे लक्षण वाली स्त्री सौभाग्यशाली होती है। साथ ही ऐसी स्त्री का पति काफी पैसे वाला होता है। वहीं ऐसी स्त्री पति और ससुराल के लोगों के लिए लकी होती है।

हाथ में चक्र का निशान

जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का चिह्न बना होता है वह बेहद शुभ रहता है। ऐसी महिलाएं परिवार को साथ लेकर चलती हैं। वहीं इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती हैं। साथ ही ऐसी महिलाओं में परिवार को जोड़े रखने की खूबी भी होती है। परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो ऐसी महिलाएं आसानी से हर परेशानी का हल निकाल लेती हैं। ये पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024