Pair Hilane Ke Nuksan: इंसान जाने- अनजाने में रोज कई ऐसी गलतियां कर देता है, जिसका संबंध धन और सुख- समृद्धि से होता है और उसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं पैर हिलाने के बारे में, आपने देखा होगा कि कई लोग कुर्सी, सोफा या बेड पर नीचे पैर करके पैर हिलाते रहते हैं। जो कि गलत है, क्योंकि ऐसा करने से चंद्र ग्रह का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। साथ ही मां लक्ष्मी ऐसे व्यक्ति से रुष्ट रहती हैं और उसको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं पैर हिलाने क्या- क्या नुकसान हो सकता है…

पैर हिलाने से माता लक्ष्मी हो सकती हैं रुष्ट

अगर आप बैठे- बैठे पैर हिलाते हैं, तो अभी से ही इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो सकता है। इसलिए बैठकर पैर नहीं हिलाना चाहिए।

पैर हिलाने से चंद्रमा का पड़ता है अशुभ प्रभाव

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर आप बैठे या लेटे हुए पैर हिलाते हैं, तो या तो आपकी जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ है, या फिर आप आप अगर आप ऐसा करते हैं तो चंद्रमा की स्थिति खराब हो जाती है और उसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो सकती है। वहीं पैसा बीमारी पर खर्च होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पूजा करते समय पैर हिलाना

आपने देखा होगा कि कई लोग पूजा करते समय या पूजा स्थल पर बैठकर पैर हिलाते हैं। जो कि गलत है, क्योंकि ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है और वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं। जिससे मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पैर हिलाने से हो सकती है उम्र कम

अगर आप शाम के समय पैर हिलाते हैं तो यह बेहद अशुभ है। क्योंकि ऐसा करने से आपकी और माता- पिता की उम्र घट सकती है। साथ ही अगर आप रात को सोते हुए पैर हिलाते हैं तो आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं परिवार में छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगड़े हो सकते हैं।

हो सकती हैं ये बीमारियां

पैर हिलाना ज्योतिष में ही नहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण में भी गलत माना गया है। आपको बता दें कि मेडिकल साइंस में पैर हिलाने की आदत को रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम बताया गया है और यह एक गंभीर बीमारी है। जिसकी वजह से हार्ट, किडनी, पार्किंसंस से संबंधित समस्या बढ़ जाती हैं। इसलिए पैर हिलाने की आदत को तुंरत छोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल