Hanuman Ji Ko Kyu Chadate He Sindoor: हनुमान जी प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हैं और उनको रुद्र अवतार माना जाता है। मतलब वह भगवान शिव के ही अंश हैं। वहीं हनुमान जी का संबंध मंगलवार से माना जाता है और लोग अपने- अपने तरीके से बजरंगबली की पूजा- अर्चना करके उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वहीं आपने देखा होगा हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान जी को सिंदूर का चोला क्यों चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं…

ये है रोचक कथा

भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होने के बाद एक दिन बजरंगबली ने देखा कि माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही हैं। तो हनुमान जी ने माता सीता से पूछा कि आप अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगा रही हो तो उन्होंने कहा मांग में सिंदूर लगाने से प्रभु श्रीराम की उम्र बढ़ती है और प्रभु प्रसन्न होते हैं। तो इसके बाद हनुमान जी से सोचा कि जब इतने सिंदूर लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और उम्र बढ़ती है तो तो मेरे पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने से वे हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे। यही सोचकर उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। वहीं इसके बाद हनुमान जी प्रभु श्री राम के सामने चले गए। प्रभु श्री राम राजसभा में बैठे हुए थे और हनुमान जी को देखकर प्रभु श्री राम बहुत प्रसन्न हुए। साथ ही मंत्री गण भी बहुत हंसे। जब श्रीराम ने इसका कारण पूछा तो हनुमानजी ने उन्हें पूरी बात बता दी। पूरी बात जानकर श्रीराम बहुत प्रसन्न हुए।

इस विधि से चढ़ाएं सिंदूर 

हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाने से पहले प्रतिमा को जल से स्नान करा लें। इसके बाद धूप- दीपक जलाएं और फिर मंत्र का उच्चारण करते हुए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर या सीधे प्रतिमा पर हल्का सा देसी घी लगाकर उस पर सिंदूर का चोला चढ़ा दें। 

सिंदूर चढ़ाते समय ये मंत्र बोलें

सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये।

भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।।

सिंदूर चढ़ाने के लाभ

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। वहीं सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल