हर ग्रह का अपना एक प्रतिनिधि रत्न होता है, जिसको धारण करके उस ग्रह के अशुभ प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही उस ग्रह की शुभता को बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं गोमेद रत्न के बारे में, जिसका संबंध मायावी ग्रह राहु से माना जाता है। गोमेद धारण करने से व्यक्ति अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही गोमेद रत्न अगर छोटे बच्चों के गले में धारण किया जाए, तो उनको नजर नहीं लगती है। आइए जानते हैं गोमेद धारण करने की विधि और लाभ…

इन राशि के लोग कर सकते हैं धारण

वैदिक ज्योतिष के अनुसार अगर आप पर राहु की महादशा चल रही है और राहु आपकी कुंडली में सकारात्मक स्थित है तो आप गोमेद पहन सकते हैं। कुंडली में राहु कुंडली में शुभ स्थिति में हो और खुद छठवें व आठवें भाव में स्थित हो तो भी आप गोमेद धारण कर सकते हैं। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्‍या और तुला व कुंभ राशि  के लोग भी गोमेद को पहन सकते हैं। वहीं गोमेद के साथ नीलम धारण कर सकते हैं।

धाऱण करने से मिल सकते हैं ये लाभ

गोमेद धारण करने से व्यक्ति को राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों को अज्ञात भय रहता है, वो लोग भी गोमेद धारण कर सकते हैं । साथ ही इसको धारण करने से व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए भी गोमेद धारण करना शुभ हो सकता है। वहीं गोमेद को धारण करने से व्यक्ति को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

इस विधि से करें धारण

गोमेद को बाजार से कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का धारण करें। वहीं गोमेद को शनिवार के दिन शाम को धारण कर सकते हैं। गोमेद को अष्टधातु में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले गोमेद को गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें। साथ ही धारण करने के बाद गोमेद रत्न से संबंधित दान निकालकर किसी योग्य ब्राह्राण को दे आएं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल