who should not tie black thread: ज्योतिष शास्त्र में काला रंग अत्यधिक प्रभावशाली माना गया है। कहते हैं कि काले रंग में ऊर्जा और शक्ति होती है। आज के समय में भले ही काला रंग फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसका खास महत्व है। अक्सर लोग नजर दोष, बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए हाथ या पैर में काला धागा बांधते हैं। धार्मिक मान्यता है कि काला धागा व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करता है और उसकी रक्षा करता है। काला रंग शनि देव का प्रतीक माना जाता है। शनि को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा गया है।

2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, 700 साल बाद बनेंगे 3 नवपंचम राजयोग

ऐसे लोग जिनकी कुंडली में शनि मजबूत होते हैं, उनके जीवन में काला रंग शुभता और सकारात्मकता बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काला धागा हर किसी के लिए लाभकारी नहीं होता है? दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दो ऐसी राशियां हैं, जिन्हें काला धागा नहीं बांधना चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से उनके जीवन में बाधाएं, रुकावटें और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी दो राशियां हैं, जिन्हें काला धागा बांधने से बचना चाहिए।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जिन्हें भूमिपुत्र और देवताओं की सेना का सेनापति कहा गया है। दूसरी ओर काला रंग शनि देव का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शनि के बीच शत्रुता मानी गई है। यही कारण है कि मेष राशि के जातकों को काला धागा बांधने की सलाह नहीं दी जाती है। शनि के प्रतीक काले रंग का प्रभाव उनके लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से उनके जीवन में रुकावटें, विवाद, तनाव और अचानक आने वाली चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मान्यता है कि काला धागा बांधने से मेष राशि वालों की ऊर्जा गड़बड़ा सकती है, जिससे मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और निर्णय लेने में बाधाएं आने लगती हैं।

Mokshada Ekadashi 2025 Date: 30 नवंबर या 01 दिसंबर कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

वृश्चिक राशि (Vrishik Rashi)

वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग शनि का प्रतीक है और मंगल व शनि के बीच प्राकृतिक विरोध होता है। इसलिए इस राशि के लोग हाथ या पैर में काला धागा नहीं बांधें। कहा जाता है कि काला धागा बांधने से उनके जीवन में नकारात्मक प्रभाव, बाधाएं और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें