Shani Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। शनि एक साथ 5 राशियों को प्रभावित करते हैं। जानिए शनि कब बदल रहे हैं राशि और किन राशि वालों पर इनकी रहेगी नजर।

शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्तमान में शनि की चपेट में 5 राशियां हैं। जिनमें से धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 को होने जा रहा है। इस दौरान शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुंभ राशि में जाते ही मीन जातकों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या। जब्कि धनु राशि वाले शनि साढ़े साती से मुक्त हो जायेंगे। मिथुन और तुला वाले शनि ढैय्या से।

लेकिन 2022 में ही 12 जुलाई को शनि एक बार फिर अपनी राशि बदलेंगे। शनि इस दिन वक्री चाल चलते हुए फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे वो राशियां एक बार फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगी जो इसके प्रभाव से मुक्त हो गई थीं। शनि 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद मार्गी होकर फिर से कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों की लड़कियां दूसरों की मदद करने में रहती हैं आगे, नहीं देखा जाता किसी का दुख)

29 अप्रैल 2022 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या। जब्कि 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मकर और कुंभ राशि के साथ ही धनु राशि पर भी शनि साढ़े साती रहेगी वहीं मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। कुल मिलाकर साल 2022 में धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि का प्रभाव रहेगा। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और कन्या जातक शनि की दशा से मुक्त रहेंगे। (यह भी पढ़ें- 5 राशि वालों पर है शनि की टेढ़ी नजर, जानिए इनमें से किन 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति)