Sapne Mein Shadi Dekhna: सपने आमतौर पर हर व्यक्ति देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर व्यक्ति हर जाता है तो कुछ सपने देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं स्वप्न शास्त्र ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। वहीं सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में आप खुद की शादी या बारात देखें तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में विवाह की तैयारी देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आपको विवाह की तैयारी के सपने आते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। वहीं इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही आपको करियर और व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको अशुभ सूचना मिल सकती है।

सपने में किसी ओर की शादी देखना

अगर आप सपने में अपने दोस्त या किसी रिश्तेदार की शादी होते देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है। इसलिए आपको आने वाले दिनो में सावधानी पूर्वक रहना चाहिए।

सपने में बारात देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में किसी रिश्तेदार या दोस्त की बारात देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। साथ ही आपको धनलाभ हो सकता है। आने वाले दिनों में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

लव पार्टनर के साथ शादी के सपने देखना

अगर आप लव पार्टनर के साथ शादी का सपना देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। साथ ही इसका अर्थ है कि आप अपने रिश्ते को विवाह में परिवर्तित करने वाले हैं। इसलिए अगर पार्टनर के साथ शादी का फैसला लेगें तो आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सपने में दोबारा शादी होते देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी दोबारा शादी होते हुए देखता है तो यह एक बेहद अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में उसके वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। साथ ही जीवनसाथी के सात मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल