Lips Twitching: शरीर के अंग फड़कना एक स्वभाविक क्रिया है और आपने लोगों की आंख फड़कने के बारे में सुना होगा। आपको बता दें कि शरीर के हर अंग का फड़कना शुभ नहीं होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं होंठ फड़कने के बारे में, सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऊपर और नीचे के होंठ फड़कने का अलग- अलग अर्थ होता है। आइए जानते हैं अगर आपका होंठ फड़कता है तो आपकी लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

ऊपरी होंठ फड़कने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऊपर होंठ फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको जल्दी शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है। वहीं आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। आने वाले दिन अच्छे आने वाले हैं।

नीचे के होंठ फड़कने का मतलब

नीचे के  होंठ का फड़कना सामुद्रिक शास्‍त्र में एक बेहद ही शुभ संकेत माना गया है। इसके मतलब है कि आपका कोई जरूरी काम बनने वाला है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको किसी करियर और कारोबार से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।

दोनों होंठ फड़कने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार दोनों होंठ का एक साथ फड़कना शुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको किसी कार्य को लेकर मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आप कहीं घूमने जा सकते हैं। साथ ही आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। लेकिन अगर होंठ थोड़े समय के बाद अलग- अलग फड़क रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी किसी साथ नोंकझोक हो सकती है। इसलिए आपको सचेत रहना चाहिए।

होंठ के नीचे हो तिल

यदि किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल हो तो ऐसे व्यक्ति अपने काम में निपुण होते हैं इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। ये लोग चतुराई से अपना काम निकाल लेते हैं। इनके अंदर पेशेंस कम ही होता है। ये लोग हर चीज को बहुत मेहनत और लगन से करते हैं। साथ ही ये लोग बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल