Hast Rekha Palm Reading: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ का विश्लेषण करके उसके वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति, करियर और कारोबार के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही आपको बता दें कि हाथ में ह्रदय रेखा, धन रेखा, राहु रेखा और जीवन रेखा प्रमुख होती है। वहीं हम यहां बात करने जा रहे हैं राहु रेखा के बारे में, जो अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्पष्ट और साफ सुथरी हो तो व्यक्ति को देश- विदेश में खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ कमाते हैं। आइए जानते हैं राहु रेखा का महत्व और व्यक्ति के जीवन में रोल…
हाथ में यहां होती है राहु रेखा
हाथ में मंगल से निकलकर जीवन व भाग्य रेखा को काटकर मस्तिष्क रेखा को छूती हो। या फिर उसे भी काटकर हृदय रेखा पर जाती हो तो उसे राहु रेखा कहते हैं। आपको बता दें कि राहु रेखा एक से अधिक हो सकती है।
राहु रेखा हो स्पष्ट
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा बिल्कुल स्पष्ट हो और उस पर कोई निशान न हो तो ऐसे व्यक्ति को देश- विदेश में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ये जिस भी कार्यक्षेत्र में होते हैं देश ही नहीं विदेश में भी धन और शोहरत कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
बन रहा हो द्वीप
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा या उसकी कोई शाखा बुध पर जाए और वहां द्वीप बनता हो तो यह अत्यंत शुभ होता है। ऐसे लोगों को राजनीति में शानदार सफलता मिलती है। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। वहीं इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन- संपत्ति पाते हैं।
एक से अधिक हों राहु रेखा
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में एक से अधिक राहु रेखाएं एक ही जगह पर हों। साथ ही सभी रेखाएं स्पष्ट हों तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग प्रशासनिक पद प्राप्त करते हैं। साथ ही इन लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिलता है। साथ ही ऐसे लोग राजनीति में सफलता पाते हैं।