Eye Shape Personality: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार को देखकर फलित किया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं आंखों के बारे में, मतलब आंखों के रंग और बनावट से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और नेचर को जाना जा सकता है। जैसे- भूरी आंखों वाले लोग खुशमिजाज और मजाकिया होते हैं। ये स्वभाव से मिलनसार भी होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। आइए जानते हैं छोटी और बड़ी आंखों वाले लोग कैसे होते हैं…
उभरी हुई और बड़ी आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे बड़ी, उभरी हुई और बाहर की तरफ निकली हुई होती हैं। ऐसे लोग दिल के साफ होती हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और यह जीवन में कुछ बड़ा करते हैं।
छोटी आंखें वाले लोग
जिन लोगों की आंखें बहुत छोटी होती हैं। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। साथ ही इन लोगों को क्रोध बहुत आता है। जिससे इन लोगों के संबंध लोगों से बिगड़ जाते हैं। साथ ही ये लोग जल्दी आवेश में भी आ जाते हैं। ऐसे लोग अपने वर्तमान के बारे में ज्यादा सोच विचार करते हैं।
भूरी आंखें वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें भूरी होती हैं, ये लोग ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। ये जो भी कुछ कहते हैं वो मुंह पर कहते हैं। हालांकि इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी भी आ जाता है। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े कामुक भी होते हैं।
गहरी आंखें वाले लोग
जिस व्यक्ति की आंखे गहरी होती हैं ऐसे लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर सामने वाले से काम निकालने की योग्यता होती है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर लेते हैं। इन लोगों को लापरवाही पसंद नहीं होती है। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही अच्छी सफलता पाते हैं।