Weekly Horoscope (Rashifal) 30 March to 05 April 2020, साप्ताहिक राशिफल: मेष: ये सप्ताह आपके लिए उम्मीदों भरा रहेगा। लव लाइफ में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत पड़ेगी। बिजनेस वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष: लंबे समय से रूके हुए आपके कार्य पूरे होंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। पति पत्नी के रिश्ते में मजबूती आयेगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

मिथुन: काम की अधिकता रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए अपना खास ख्याल रखें। नये रिश्ते बन सकते हैं। इंटरनेट के जरिए किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।

कर्क: करियर में उतार चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से भटकेगा। आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह: सिंह वालों को अपने गुस्से पर इस हफ्ते काबू रखने की जरूरत है। क्योंकि इसके कारण आपका कोई करीबी आपसे दूर हो सकता है। नौकरी वालों को बॉस से किसी न किसी कारण डांट सुननी पड़ सकती है।

कन्या: आपको करियर में सफलता हासिल होगी। बॉस के द्वारा दिये गये किसी काम में लापरवाही न करें। लव पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें। घर के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला: लव लाइफ के लिए ये हफ्ता खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लेकिन घर परिवार में कलह का माहौल रहने के आसार हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और शांति बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

वृश्चिक: आपकी आर्थिक स्थिति के लिए ये हफ्ता अच्छा नहीं है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। इस समय हर काम में धैर्य बरतने की जरूरत पड़ेगी।

धनु: धनु वालों को खासतौर पर अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो सेहत काफी बिगड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।

मकर: पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के बीच के संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

कुंभ: आपके लिए ये सप्ताह चुनौती भरा रहेगा। किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव बढ़ने से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

मीन: ये सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहने के आसार हैं। आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी। आप अपनी शरीर पर ज्यादा ध्यान देंगे।