इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 17 जनवरी से 23 जनवरी का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज़ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि 17 जनवरी से 23 जनवरी का यह सप्ताह, आपकी राशि के लिए क्या कुछ नया और ख़ास लेकर आने वाला है।

मेष: पूरे सप्ताह कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। कोई काम आपको जो काफी समय से अटका हुआ था वो इस हफ्ता पूरा हो सकता है। फाइनेंस संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और संतान से भी स्नेह और प्रेम प्राप्त होने की संभावना है। यदि छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, उन्हें पूर्व रूप से सफलता मिलने का योग बन रहा है

वृष: इस हफ्ता आपको व्यापारिक दृष्टिकोण से सकारात्मक रहना होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। साथ ही उनके मार्गदर्शन और अनुभव को अपने व्यवहार में अपनाएं, तो बेहतर होगा भाइयों के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। आपसी तालमेल से घर में वातावरण अच्छा रहेगा। इस सप्ताह काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह जरूर लें। प्रेम जीवन के लिहाज से बात करें तो जहां प्रेमी जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा वहीं, विवाहित जातकों को इस सप्ताह कुछ संघर्ष और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: प्रॉपर्टी संबंधी पारिवारिक विवाद है, तो आपस में सलाह मशवरा करने से हल हो सकता है। किसी के साथ साझेदारी का प्लान बन रहा है, तो फिर से विचार जरूर करें, तो बेहतर होगा। साथ ही ये समय आर्थिक नजरिये से ज्यादा अनुकूल नहीं है। ऑफिशियल गतिविधियों में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता आपसी रिश्ते को और मजबूत करेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क: इस सप्ताह कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करें, तो बेहतर होगा। वहीं अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आप को सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। इस हफ्ता उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। इस सप्ताह आपको गले में संक्रमण या सर्दी, जुखाम हो सकता है, इसलिए सेहत संबंधी सावधानी बरतें।

सिंह:  इस हफ्ता आपको किसी नजदीकी संबंधी से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही रुका काम पूरा करने के लिए सप्ताह अनुकूल है। कोशिश करते रहें। परिवारिक व्यवस्था बनाने के लिए भी आपका योगदान अहम रहेगा। व्यापार और गृहस्थी से जुड़ें हुए कामों को सप्ताह की शुरुआत में ही निपटा लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले उस पर फिर विचार जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए अच्छी बना रही है। समाज और परिवार में आपके अच्छे कामों की तारीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही सभी कामों को व्यवस्थित करने और समन्वय बनाकर रखने में भी कामयाबी मिलेगी। गुस्से और जल्दबाजी से कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए किसी के साथ भी विवाद में न उलझें। अपने काम से ही मतलब रखें, तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपको गले में इंफेक्शन हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप बिजनेस में कोई नई डील कर सकते हैं। साथ ही पूरे सप्ताह मेल मुलाकात का दौर रहेगा। व्यापार में आमदनी बढ़ सकती है। ऑनलाइन कामों में विशेष सफलता मिल सकती है। बस इस हफ्ता कोई भी काम में जल्दबाजी न करें, तो बेहतर होगा। काम के बोझ के चलते इस सप्ताह पर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक : बहुत दिनों से रुका हुआ काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। निवेश करने से पहले एक बार जरूर विचार कर लें, तो बेहतर होगा। पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें, तो बेहतर होगा।

धनु: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी हुईं हैं। लेकिन किसी काम को करने से पहले योजना जरूर बना लें, तो बेहतर होगा। छात्रों को इस हफ्ता कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। इस सप्ताह आप कोई नई डील भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सर्दी, जुखाम से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिसका ध्यान रखें।

मकर : इस सप्ताह काम के बोझ की वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती है। थोड़ा वक्त आराम के लिए जरूर निकालें। इस हफ्ता किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पैरों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है।

कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार- चढ़ाव वाला रहने वाला है। इस दौरान पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय अच्छा है। आप अपने रिश्तों को लेकर संजीदा रहेंगे और उन्हें बेहतर बनाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। इसके अलावा इस राशि के जो जातक व्यवसाय से संबंधित है उन्हें लाभ मिलेगा। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कहासुनी हो सकती है। एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो सकती है।

मीन : कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सभी कामों को खुद ही निपटाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर के प्रति सजग रहना जरूरी है। बिजनेस में बहुत मेहनत की जरूरत है।  साथ ही पारिवारिक जीवन भी सुकून भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो, इस सप्ताह आपको कोई चिंता नहीं रहने वाली है हा कुछ बातों को लेकर तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। सोच सकारात्मक रखें, तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022