Vrat Tyohar January 2023: जनवरी 2023 में कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। 2 जनवरी से ही व्रत शुरू हो रहे हैं। जनवरी में दो तारीख को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी कब है और इनका महत्व क्या है।

जनवरी 2023 में कब है मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023 Date)

21 जनवरी 2023 को मौनी अमावस्या पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 21 जनवरी को अमावस्या तिथि सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 22 जनवरी 2022 को प्रात: 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।

मौनी अमावस्या 2023 महत्व (Mauni Amavasya 2023 Importance)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान और दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष भी दूर होता है। वहीं पितरों का आशीर्वाद मिलने से कई लाभ भी होने की मान्यता है।

जनवरी 2023 में कब पड़ी वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2023 Dete)

पंचांग के अनुसार जनवरी 2023 में 26 जनवरी 2023 को वसंत पंचमी पड़ रही है। 26 जनवरी को पंचमी तिथि सुबह 10 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी।

वसंत पंचमी 2023 महत्व (Vasant Panchami 2023 Importance)

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वसंत पंचमी का दिन नए कार्यो के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन गृह प्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है।